फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM kejriwal announce tirth yatra for senior citizens living in old age home also says no need to panic of corona we keeping eye on condition

केजरीवाल का एलान: वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को भी तीर्थ यात्रा पर भेजेगी दिल्ली सरकार

Tue, 12 Apr 2022 02:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 12 Apr 2022 02:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के लिए इस योजना का एलान पूर्वी दिल्ली के कांति नगर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सीनियर सिटिजन होम का उद्घाटन करते हुए किया।

विज्ञापन
Delhi CM kejriwal announce tirth yatra for senior citizens living in old age home also says no need to panic of corona we keeping eye on condition
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बड़ा एलान करते हुए वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मुफ्त यात्रा कराने की घोषणा की है। यह एलान मुख्यमंत्री ने कांति नगर स्थित दिल्ली के चौथे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर वृद्धाश्रम का उद्घाटन करते हुए किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, हमें उम्मीद है कि किसी बुजुर्ग को कभी भी अपना घर नहीं छोड़ना पड़ेगा। लेकिन अगर किसी कारण से उन्हें अपना घर छोड़ना भी पड़ा तो हम उन्हें खुश रखने के लिए कुछ भी करेंगे। हम यहां उन्हें घर जैसा माहौल देंगे। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में चार वृद्धाश्रम हो गए हैं और पांच अन्य जल्द ही तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि इन सभी नौ वृद्धाश्रमों में 1000 बुजुर्ग रह सकेंगे। दिल्ली सरकार इन लोगों को तीर्थ यात्रा के लिए भी भेजेगी। यह यात्रा साल 2020 और 2021 में कोरोना के कारण नहीं हो सकी थी। लेकिन अब यह शुरू हो गई है और हम वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा योजना के तहत फ्री में यात्रा के लिए भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमें ऐसे घर न बनाने पड़ें और बुजुर्गों को उनके परिवार का प्यार उनके घर में ही मिले। लेकिन अगर किसी भी कारण से ऐसा होता है तो आप चिंता न करें मैं आपका बेटा हूं और आपकी देखभाल करूंगा।

कोरोना पर क्या बोले केजरीवाल  

राजधानी में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी स्थिति पर गहन नजर बनाए हुए है और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। हम सभी उचित कदम उठा रहे हैं और पैनिक की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed