फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: CM flags off 100 new low-floor AC buses, know how many buses on which route  

दिल्ली : सीएम ने दिखाई 100 नई लो फ्लोर एसी बसों को हरी झंडी, जानें किस रूट पर कितनी बसें 

Fri, 06 Mar 2020 10:35 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 06 Mar 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi: CM flags off 100 new low-floor AC buses, know how many buses on which route  
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एसी बसों का उद्घाटन किया। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राजघाट डिपो से 100 लो फ्लोर सीएनजी एसी बसों को हरी झंडी दिखाई। नई बसों में बसों में फायर डिटेक्शन सिस्टम, रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम, जीपीएस ट्रैकर, पैनिक बटन, सीसीटीवी और हाइड्रॉलिक लिफ्ट व व्हील चेयर रैंप की सुविधाएं हैं।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर 10 वर्ष बाद लो फ्लोर बसें उतारी गई हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ये बसें केवल चुनाव की वजह से आ रही हैं, लेकिन ये चुनाव के बाद भी आईं। यह सिलसिला जारी रहेगा। दिल्ली सरकार एक साल में राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर करीब 9000 बसें उतारेगी। दिल्ली का परिवहन क्षेत्र पूरे देश के लिए मिसाल होगा। बस में 37 सीटें और 14 पैनिक बटन लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से इनके अंतर तीन सीसीटीवी कैमरे हैं।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक बसों के लिए मार्च के अंत में फिर टेंडर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मार्च के अंत तक इलेक्ट्रॉनिक बसों के लिए दोबारा टेंडर किया जाएगा। इसके बाद अगले कुछ महीनों में दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रॉनिक बसें भी दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगी विशेषताएं

  • आग का पता लगाने के लिए नई प्रणाली
  • विकलांगों के लिए व्हीलचेयर रैंप
  • महिला यात्रियों के लिए गुलाबी सीट
  • रिवर्स पार्किंग असिस्ट सिस्टम
  • हूटर बटन, एकीकृत जीपीएस डिवाइस
  • एलईडी गंतव्य संकेत
  • सीसीटीवी कैमरे
  • आपातकाल में लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग


किस रूट पर कितनी बसें

  • सराय काले खां आईएसबीटी से शालीमार बाग- 6
  • निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आजादपुर टर्मिनल- 6
  • त्रिलोकपुरी 31-ब्लॉक से कमला मार्केट/अजमेरी गेट- 4
  • शिवाजी स्टेडियम से शाहदरा की ओर जाने वाला मार्ग- 6
  • सराय काले खां आईएसबीटी से करमपुरा टर्मिनल- 5
  • केंद्रीय टर्मिनल से शाहदरा टर्मिनल -7
  • केंद्रीय टर्मिनल से नई सीमापुरी- 8
  • नजफगढ़ टर्मिनल से शिवाजी स्टेडियम- 4
  • मयूर विहार फेज तीन से केंद्रीय टर्मिनल- 6
  • नंद नगरी टर्मिनल से केंद्रीय टर्मिनल- 5
  • मयूर विहार फेज 1 से केंद्रीय टर्मिनल- 6
  • निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से नई सीमापुरीृ- 7
  • महरौली टर्मिनल से कमला मार्केट/अजमेरी गेट- 6
  • निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से उत्तम नगर टर्मिनल- 8
  • सुल्तानपुरी टर्मिनल से केंद्रीय टर्मिनल- 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed