फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal speaks about status of coronavirus in national capital

जब तक वैक्सीन नहीं बनती, तब तक प्लाज्मा थेरेपी मददगार: केजरीवाल

Mon, 06 Jul 2020 01:01 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 06 Jul 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal speaks about status of coronavirus in national capital
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक इसका कोई इलाज नहीं है। हालांकि प्लाज्मा थेरेपी इसके इलाज में बहुत मददगार साबित हो रही है। यहां पढ़ें केजरीवाल ने और क्या-क्या कहा--

विज्ञापन
  • दिल्ली में लोग बीमार तो हो रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोग ठीक हो रहे हैं। 
  • दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहतर हुई है। पॉजिटिविटी रेशियो में सुधार हुआ है। 
  • दिल्ली में अब प्रतिदिन 20 से 24 हजार टेस्ट हो रहे हैं।
  • इस वक्त दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए करीब 15000 बिस्तर उपलब्ध हैं, जिनमें से केवल 5100 बिस्तरों पर मरीज हैं।
  • विज्ञापन
  • पिछले हफ्ते अस्पतालों में कोरोना के 6200 मरीज थे, एक हफ्ते में यह संख्या कम होकर 5100 हो गई है।
  • अब दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। अस्पतालों में अधिक मरीज नहीं है। वो ठीक होकर घर जा रहे हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आज दिल्ली में 25 हजार कोरोना मरीज हैं। इनमें से 15 हजार का घरों में इलाज चल रहा है। 
  • दिल्ली में मौत का रेशियो भी कम हुआ है। जून के महीने में एक दिन ऐसा आया था जब सवा सौ मौत हो गई थी, अब यह संख्या 55-60 के आसपास है। इसे और भी कम करने की कोशिश की जाएगी।
  • पिछले हफ्ते हमने दिल्ली में देश का पहला कोरोना प्लाज्मा बैंक शुरू किया था। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक प्लाज्मा मरीजों के लिए मददगार है।
  • प्लाज्मा थेरेपी से सामान्य रूप से गंभीर मरीज की हालत बिगड़ने से बचती है। मौत पर काबू पाने में भी इससे मदद मिलती है।
  • अब तक दिल्ली में प्लाज्मा लेने वालों की अफरा-तफरी मची हुई थी, जो अब कम हो गई है। सभी को पता है कि आईएलबीएस में प्लाज्मा मिल रहा है।

 

प्लाज्मा दान करने से मना न करें: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच दिन में प्लाज्मा को लेकर लोगों की मांग बढ़ी है। हालांकि इसे दान करने वालों की संख्या अब भी बहुत कम है। अगर प्लाज्मा दान करने वालों की संख्या जल्द से जल्द नहीं बढ़ी तो बैंक के पास जमा स्टॉक खत्म हो जाएगा। 

केजरीवाल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्लाज्मा दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। दिल्ली में डॉक्टरों की एक टीम है जो कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को फोन करके प्लाज्मा दान करने की अपील कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर आपको भी ऐसा कॉल आए तो मना मत कीजिएगा।

इसके साथ ही केजरीवाल ने कोरोना का इलाज करने वाले अस्पतालों से भी अपील की है कि वे कोरोना से ठीक होकर घर जाने वाले मरीजों से 14 दिन के बाद प्लाज्मा दान करने का आग्रह जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed