फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal said mcd employees will be given 7000 rs Diwali bonus

Delhi Diwali Bonus: सीएम केजरीवाल का एलान, एमसीडी कर्मचारियों को मिलेगा इतने हजार का दिवाली बोनस

Tue, 07 Nov 2023 03:03 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 03:03 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के अलावा नगर निगम के कर्मचारियों को भी केजरीवाल सरकार दिवाली बोनस दे रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद एलान करते हुए बताया कि निगम में आप की सरकार ने एक बड़ा फैसला कर्मचारियों के हक में लिया है।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal said mcd employees will be given 7000 rs Diwali bonus
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का एलान किया है। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के अलावा नगर निगम के कर्मचारियों को भी केजरीवाल सरकार दिवाली बोनस दे रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद एलान करते हुए बताया कि निगम में आप की सरकार ने एक बड़ा फैसला कर्मचारियों के हक में लिया है। निगम में सभी ग्रुप डी, सी और बी के नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को सात हजार रुपये और कच्चे कर्मचारियों को 1200 रुपये का बोनस देने का एलान किया है। 

विज्ञापन

 

इससे पहले बीते सोमवार को दिल्ली सरकार ने भी दिवाली पर अपने कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया था। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खुद की थी।  सरकार ने एलान किया था है कि इस बार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा था कि दिवाली पर सरकार ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को सात हजार रुपये का बोनस देगी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हमने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सात हजार रुपये का बोनस देने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed