{"_id":"5b28fed14f1c1b2b428b5b2d","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-protest-is-over-on-after-9th-day-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम केजरीवाल ने एलजी के घर पर खत्म किया अनशन, नौ दिनों तक चला धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम केजरीवाल ने एलजी के घर पर खत्म किया अनशन, नौ दिनों तक चला धरना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
CM Arvind kejriwal
दिल्ली सरकार और आईएएस अफसरों के बीच गतिरोध खत्म होने वाला है। आप सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा की गारंटी पर आईएएस अफसरों ने सकारात्मक रुख दिखाया है। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लेफ्टिनेंट गवर्नर के घर पर अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। केजरीवाल का ये धरना नौ दिनों तक चला है।
विज्ञापन
#Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal ends his strike at Lieutenant Governor's house, called against alleged strike of IAS officers in #Delhi pic.twitter.com/kK5BsgeciK
— ANI (@ANI) June 19, 2018विज्ञापन
Trending Videos
arvind kejriwal and manish sisodia
दरअसल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोमवार को इससे जुड़ा एक पत्र उपराज्यपाल को भेजा था। इसमें लिखा था कि दिल्ली सरकार चाहती है कि आईएएस अफसरों के साथ उनकी मीटिंग उपराज्यपाल के सामने हो। जिससे दोनों पक्ष (सरकार और उपराज्यपाल) अपने-अपने दायरों की जिम्मेदारी लेकर आश्वासन दें। ऐसे में अब मीटिंग का वक्त और जगह दोनों उप राज्यपाल को तय करने हैं।
सोशल मीडिया के जरिये आई अधिकारियों की प्रतिक्रिया पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल को इस मसले पर बैठक बुलानी चाहिए। सिसोदिया ने उपराज्यपाल को एक पत्र भी लिखा है। हालांकि, अभी तक उपराज्यपाल ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले रविवार शाम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों से अपील की थी कि वह अपने स्तर पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।