फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cm arvind kejriwal on 9th day protest and says lg has no time for delhi people

अस्पताल से मनीष सिसोदिया को मिली छुट्टी, केजरीवाल बोले- जनता के लिए एलजी के पास 8 मिनट का समय नहीं

Tue, 19 Jun 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jun 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal on 9th day protest and says lg has no time for delhi people
Arvind Kejriwal
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर में बीते हफ्ते सोमवार से शुरू हुआ सियासी ड्रामा अब भी जारी है। बता दें कि लगातार 9 दिन से यहां अरविंद केजरीवाल धरने पर बैठे है। ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी पर एक बार फिर हमला बोला है। मंगलवार सुबह केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आदरणीय एलजी दिल्ली की जनता के लिए बीते 8 दिनों में 8 मिनट का समय भी नहीं निकाल सके हैं।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

delhi cm arvind kejriwal on 9th day protest and says lg has no time for delhi people
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
इस बीच आप पार्टी ने दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया है। आप ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, बीजेपी-कांग्रेस... दोनों की अलग विचारधारा, लेकिन दिल्ली को धोखा देने में दोनों पार्टियां एक हैं।'
स्पष्ट है कि आप की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सोमवार को दिए उस बयान पर आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली में धरने की नौटंकी से लोग परेशान हैं।
 

delhi cm arvind kejriwal on 9th day protest and says lg has no time for delhi people
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

केजरीवाल और उनके मंत्रियों को न सिर्फ चार प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का समर्थन मिला है बल्कि कई विपक्षी दलों का भी साथ मिला है। इसी सिलसिले में सोमवार को बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना भी केजरीवाल के समर्थन में उतर आई है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केजरीवाल ने जिस तरह का आंदोलन शुरू किया है वह बेहद ही अलग है। उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल से बात की है और कहा है कि उन्हें दिल्ली के लिए काम करने का अधिकार है क्योंकि वो जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार हैं। उनके साथ जो कुछ भी हो रहा है वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। 

11 जून शाम 6 बजे से राजनिवास पर केजरीवाल के साथ धरना दे रहे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन 12 जून से ही भूख हड़ताल पर थे जिसकी वजह से रविवार को उनकी तबियत काफी खराब हो गई। 7 दिन से एलजी कार्यालय में भूख हड़ताल कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत रविवार देर रात करीब पौने 12 बजे बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं सोमवार को मनीष सिसोदिया की भी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि मंगलवार सुबह मनीष को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed