फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm arvind kejriwal announce to start oxygen concentrator bank in delhi icu beds also increased

दिल्ली सरकार की नई पहल: आज से खुलेगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक, 24 घंटे में नए केस में भारी गिरावट

Sat, 15 May 2021 01:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 15 May 2021 01:04 PM IST
सार

केजरीवाल ने बताया कि, दिल्ली सरकार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक बना रही है। इसके माध्यम से होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर सप्लाई किया जाएगा। हर जिले में 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर होंगे।

विज्ञापन
Delhi cm arvind kejriwal announce to start oxygen concentrator bank in delhi  icu beds also increased
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आम आदमी पार्टी के यूट्यूब वीडियो से फोटो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक बड़ी घोषणा की है कि सरकार आज से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक की शुरुआत करेगी। इसके तहत दो घंटे के अंदर इसकी डिलीवरी घर पर हो जाएगी।

विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि, दिल्ली सरकार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक बना रही है। इसके माध्यम से होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर सप्लाई किया जाएगा। हर जिले में 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर होंगे।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में आए 6500 मरीज
केजरीवाल ने अपने बात शुरू करते हुए एक अच्छी खबर दी कि बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 6500 नए केस दिल्ली में आए हैं। कल 8500 केस थे। पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर और कम होकर 11 प्रतिशत पर आ गई है। कल ये 12 प्रतिशत थी आज 11 प्रतिशत है। अब हम यही चाहते हैं यह और कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे कहा लेकिन हम अपने काम में किसी तरह की ढिलाई नहीं कर रहे हैं। कल 500 आईसीयू बेड और बनकर तैयार हो गए। अभी चार दिन पहले ही ऐसे 500 बेड और तैयार हुए हैं। हमारे डॉक्टरों, इंजीनियरों और कामगारों ने मिलकर केवल 15 दिनों में 1000 बेड बना लिए जो दुनिभर के लिए मिसाल है। मैं इन सबको दिल्ली के लोगों की ओर से सलाम करता हूं।

दिल्ली में आज से शुरू होगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक
केजरीवाल ने बताया कि आज से हम ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू कर रहे हैं। कई बार लोगों की तबीयत ऑक्सीजन की कमी से इतनी बिगड़ जाती है कि उन्हें आईसीयू की जरूरत पड़ती है। इसलिए कोरोना के मरीज को समय पर ऑक्सीजन मिलना जरूरी है। ऐसे ही मरीजों के लिए हमने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक बनाया है।


हमने दिल्ली के हर जिले में 200-200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का बैंक बनाया है। ऐसे लोग जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत होगी उन्हें हमारी टीम दो घंटे के अंदर ऑक्सीजन पहुंचा देगी। कंसंट्रेटर के साथ एक टेक्निकल आदमी भी जाएगा जो घरवालों को समझा कर आएगा कि उसका कैसे इस्तेमाल करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed