{"_id":"63f08fc24f515307cd0edf1c","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-alleges-lg-vk-saxena-regarding-supreme-court-hearing-on-mayor-election-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayor Election Delhi: केजरीवाल बोले- MCD को जल्द नया मेयर मिलेगा, उपराज्यपाल गुंडागर्दी कर दिल्ली न चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayor Election Delhi: केजरीवाल बोले- MCD को जल्द नया मेयर मिलेगा, उपराज्यपाल गुंडागर्दी कर दिल्ली न चलाएं
Sat, 18 Feb 2023 03:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 18 Feb 2023 03:22 PM IST
सार
MCD Mayor Election in Delhi: केजरीवाल का आरोप है कि ऐसे में दोनों पक्षों के (सरकार और एलजी) वकील अलग-अलग होने चाहिए लेकिन उपराज्यपाल ने अफसरों से कहा कि तुषार मेहता ही उनका केस लड़ेंगे और तुषार मेहता ही दिल्ली सरकार की तरफ से भी पेश होंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : भूपिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर गैर संवैधानिक काम करने का आरोप लगाया है। यह आरोप उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को हुई मेयर चुनाव को लेकर सुनवाई के दौरान वकीलों की नियुक्ति के संबंध में कहा। गौरतलब है कि आप की मेयर उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने मेयर चुनाव जल्द कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन
इसी याचिका की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और एलजी दोनों अलग-अलग पक्ष थे। केजरीवाल का आरोप है कि ऐसे में दोनों पक्षों के (सरकार और एलजी) वकील अलग-अलग होने चाहिए लेकिन उपराज्यपाल ने अफसरों से कहा कि तुषार मेहता ही उनका केस लड़ेंगे और तुषार मेहता ही दिल्ली सरकार की तरफ से भी पेश होंगे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा ऐसा कभी होता है क्या कि किसी केस में दो भिन्न पक्षों के वकील एक ही हों। इस तरह से एलजी असंवैधानिक कार्य कर रहे हैं। वह अपनी गुंदागर्दी करके दिल्ली चलाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा सुप्रीम कोर्ट में कल आम आदमी पार्टी की बहुत बड़ी जीत हुई है। देश की जनता जीत हुई है। एलजी और बीजेपी हारने के बाद भी गैरकानूनी तरीके से मेयर बनाने की कोशिश कर रहे थे। 22 फरवरी को मेयर चुनाव कराने के लिए एलजी के पास प्रस्ताव भेजा है।