दिल्लीः सीलिंग करने पहुंचे निगम व सुरक्षा बलों के दस्ते पर भीड़ का पथराव, मायापुरी में तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया (कबाड़ मार्केट) में एनजीटी के आदेश पर शनिवार को सीलिंग करने पहुंचे एमसीडी के दस्ते और सुरक्षा बलों की दुकानदारों व अन्य की भीड़ से हिंसक झड़प हो गई। भीड़ ने पुलिस, सीआरपीएफ व आईटीबीपी के जवानों पर पथराव कर दिया। कुछ लोगों ने उनके हथियार तक छीन लिए। हालात पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा। करीब एक घंटे चले बवाल के बाद पुलिस व सुरक्षा बलों ने लोगों को शांत कराया। बवाल में एसीपी, एसडीएम, पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों समेत 14 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं पथराव में वहां खड़ी दर्जन भर से अधिक सरकारी व प्राइवेट गाड़ियां टूट गईं। बताया जा रहा है झड़प में दुकानदार भी घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बलवा करने, सरकारी काम में बाधा और शांति भंग का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे बिना सूचना दिए एसडीएम दिल्ली कैंट, नगर निगम का दस्ता, डीपीसीसी के कर्मचारी, दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवानों के साथ वहां पहुंच गया। जैसे ही निगम के दस्ते ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू की, इसका विरोध शुरू हो गया। देखते ही देखते दुकानदारों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने एनजीटी, निगम और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का आरोप था कि सीलिंग से पूर्व निगम के दस्ते ने पिछले सप्ताह अतिक्रमण हटाने के नाम पर बहुत ज्यादती की थी। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ का गुस्सा बढ़ता ही चला गया।
दोपहर करीब 12:30 बजे भीड़ ने सुरक्षा बलों व पुलिस पर पथराव कर दिया। शुरुआत में भीड़ ने आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवानों को गिराकर पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो उनके हथियार भी छीन लिए। हालांकि बाद में उनके हथियारों को लौटा दिया गया। इधर हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई। बाद में सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। करीब एक घंटे चले बवाल में कई जवानों और पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालात पर काबू पाने के बाद फिर से सीलिंग की कार्रवाई की।
देर शाम तक तनाव कायम, भारी पुलिस बल तैनात
यह है मामला
कई दुकानदारों ने समझाने की कोशिश की
मायापुरी के कबाड़ बाजार के दुकानदारों ने गुस्से में आकर पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों पर हमला तो कर दिया लेकिन काफी दुकानदार ऐसे भी थे जो अपने साथियों को पत्थरबाजी न करने के लिए समझाते नजर आए। उनका कहना था कि ऐसा करने से बात बिगड़ जाएगी और उनका ही नुकसान होगा। बावजूद इसके गुस्से में आए दुकानदारों ने जमकर पत्थरबाजी की। कुछ दुकानदारों ने काफी प्रयास के बाद पुलिसकर्मियों को अपने साथियों से छुड़ाया और उनके हथियार भी वापस दिलाए, यदि ऐसा न होता तो मामला और बिगड़ सकता था।
एसडीएम दिल्ली कैंट एनजीटी के आदेश का पालन कराने के लिए एमसीडी व और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) की टीम मायापुरी के कबाड़ मार्केट पहुंची थी। जहां पर दुकानदारों व उनके समर्थकों ने प्रदर्शन व हंगामा शुरू कर सीलिंग का विरोध किया। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई, इन लोगों ने पुलिस व सुरक्षा बलों, सीलिंग दस्ते पर पथराव शुरू कर दिया जिसमें 14 लोग घायल हुए। इनमें एसडीएम, डीपीसीसी के कर्मचारी, दिल्ली पुलिस के एसीपी व सुरक्षा बलों जवान भी शामिल हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। - मोनिका भारद्वाज, डीसीपी पश्चिमी जिला