{"_id":"5eaabaf72bf6d12b173bc158","slug":"delhi-chronicle-writer-r-v-smith-died-kejriwal-tweeted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के इतिवृत्त लेखक आर.वी. स्मिथ का निधन, केजरीवाल ने दी ट्वीट कर दी जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के इतिवृत्त लेखक आर.वी. स्मिथ का निधन, केजरीवाल ने दी ट्वीट कर दी जानकारी
Thu, 30 Apr 2020 05:18 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के प्रतिष्ठित लेखक रोनाल्ड विवियन स्मिथ का बृहस्पतिवार काे निधन हो गया। रोनाल्ड ने 83 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि वह कुछ समय से बीमार थे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि हमारे शहर के क्रॉनिकलर आर. वी. स्मिथ का आज सुबह निधन हो गया। उनके काम ने हमारे शहर की यादों और कहानियों को जिंदा रखा है। उनका जाना दिल्ली वालों के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रगणों के साथ हैं।
विज्ञापन
स्मिथ का जन्म साल 1938 में ग्वालियर आर्मी के कर्नल सल्वाडोर स्मिथ के परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा सेंट पीटर्स कॉलेज और सेंट जॉन्स कॉलेज से की जहां से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नात्कोत्तर की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 1956 से ही अखबारों के लिए लिखना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने दिल्ली में समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) और द स्टेटसमैन अखबार के लिए काम किया। 1996 में वह समाचार संपादक के पद से सेवानिवृत्त हुए।
उनकी प्रमुख किताबों में दिल्ली : अननोन टेल्स ऑफ ए सिटी’, ‘द दिल्ली दैट नो वन नोज’ आदि शामिल हैं। उन्होंने ताजमहल पर भी एक किताब लिखी है।
स्मिथ के बारे में कभी लेखक खुशवंत सिंह ने कहा था कि बात जब दिल्ली के ज्ञात, कम ज्ञात और अज्ञात स्मारकों के बारे में लिखने की आती है तो, आर. वी. स्मिथ से बेहतर इस काम को और कोई नहीं करता।
क्रॉनिकलर या इतिवृत्त लेखक वह व्यक्ति होता है जो किसी भी काल की घटनाओं को बिना किसी संदर्भ या परिप्रेक्ष्य के सीधे-सीधे, सिलसिलेवार तरीके से लिखता है।