फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chief Minister Rekha Gupta was honored at Delhi University

DU: 'दिल्ली सरकार की वजह से नहीं रुकेगा डीयू का काम', डीयू में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलीं CM रेखा गुप्ता

Fri, 04 Apr 2025 12:08 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:08 PM IST
सार

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की वजह से डीयू का कोई भी काम नहीं रुकेगा। सरकार दिल्ली में एजुकेशन टूरिज्म बढ़ाने पर भी काम करेगी। 

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Rekha Gupta was honored at Delhi University
दिल्ली विश्वविद्यालय में अभिनंदन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व डीयू के कुलपति योगेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीयू के कन्वेंशन हाल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की वजह से डीयू का कोई भी काम नहीं रुकेगा। सरकार दिल्ली में एजुकेशन टूरिज्म बढ़ाने पर भी काम करेगी। मुझे दौलत राम कॉलेज ने लीडर बनाया है। कभी सोचा नहीं था कि जिस कुलपति कार्यालय पर कभी धरना देते थे, आज वहीं सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन


जब उन्होंने वर्ष 1993 में दौलतराम कॉलेज में दाखिला लिया था तो पूरे साल हड़ताल चलती रही। ऐसे में डूसू प्रतिनिधियों से संपर्क हुआ और एबीवीपी से जुड़ गई। अंतिम वर्ष में डूसू अध्यक्ष बनने का मौका मिला। स्कूटी से डीयू और राजनीतिक कार्यक्रम में पहुंचती थी, तब सोचा नहीं था कि जिन सड़कों पर घूम रही हूं, कभी उन्हें ठीक करवाने की जिम्मेदारी निभाऊंगी। डीयू की पूर्व छात्र होने के नाते मेरी जो भी जिम्मेदारी है, उसे निभाने में पीछे नहीं हटूंगी। 
विज्ञापन


वहीं, कुलपति प्रो योगेश सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार और डीयू मिलकर कार्य करेंगे। डीयू का पूर्ण सहयोग दिल्ली सरकार को मिलेगा। किसी पूर्व छात्र के तरक्की करने पर विवि और कॉलेज भी खुश होते हैं। डीयू की विद्यार्थी रेखा गुप्ता का दिल्ली की मुख्यमंत्री बनना हम सबके लिए गर्व और सम्मान की बात है। कार्यक्रम में डीयू के एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो व दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ सविता राय, डीयू प्रॉक्टर रजनी अब्बी, डीयू दक्षिणी परिसर निदेशक प्रो. श्रीप्रकाश सिंह और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो रंजन त्रिपाठी उपस्थित रहे। प्रिंसिपल सविता राय ने कॉलेज की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed