फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Rekha Gupta Slapped Attacked during a public hearing News in Hindi

Rekha Gupta: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान हुई घटना, आरोपी को पकड़ा; मुकदमा हुआ दर्ज

Wed, 20 Aug 2025 04:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Aug 2025 04:22 PM IST
सार

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। पुलिस ने आरोपी हमलावर को पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta Slapped Attacked during a public hearing News in Hindi
सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह हमला हुआ। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान करीब 40 साल के एक शख्स ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को पकड़ लिया है। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में सिविल लाइंस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुरुवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है।
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीएम गुप्ता पर लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी मिली है कि जन सुनवाई के दौरान हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री गुप्ता को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। हमलावर को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

गुजरात के राजकोट का रहने वाला है आरोपी
दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है, और यह भी बताया है कि वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

सचदेवा ने थप्पड़ मारने के दावों को किया खारिज

वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने थप्पड़ मारने के दावों से इनकार कर दिया है। सचदेवा ने बताया कि आरोपी ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया था, जिससे धक्का-मुक्की हुई। सीएम का सिर टेबल के कोने से टकराया है। डॉक्टरों ने सीएम की स्थिति स्थिर बताई है। हालांकि सीएम सदमे में बताई जा रही हैं। भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने यह भी स्पष्ट किया कि पत्थर फेंके जाने या थप्पड़ मारे जाने की अटकलें गलत हैं।

यह गहरी नफरत से भरा हमला है: कपिल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "यह कोई साधारण हमला नहीं है। यह गहरी नफरत से भरा हमला है। ऐसा लगता है कि वह आदमी वाकई बुरे इरादों से आया था। दिल्ली की राजनीति में ऐसा हमला हमने पहले कभी नहीं देखा। उस आदमी ने पहले रेकी की, वीडियो बनाया और फिर साजिश रची। वह अकेला नहीं हो सकता, इसमें और भी लोग शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है... मुख्यमंत्री ऐसे हमलों से विचलित नहीं होंगी।

यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है: देवेंद्र यादव

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?"
 

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की चश्मदीद सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीद अंजलि ने कहा कि "यह गलत है। जनसुनवाई का अधिकार सभी को है। अगर कोई धोखेबाज उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है, मैं वहीं थी। वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है।
 

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला को लेकर शख्स शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जब मैं गेट पर पहुंचा तो अफरा-तफरी मची थी, क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया था। यह गलत है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed