फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal wife Sunita Kejriwal press statement today live update

Arvind Kejriwal: सुनीता केजरीवाल बोलीं- छापे में न पैसा मिला, न सबूत; सीएम 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे खुलासा

Wed, 27 Mar 2024 12:06 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 27 Mar 2024 12:06 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने शराब घोटाले को लेकर कहा कि 28 मार्च को बड़ा खुलासा होने जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal wife Sunita Kejriwal press statement today live update
सुनीता केजरीवाल - फोटो : x/aap

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री को आपकी चिंता है। उन्होंने शराब घोटाले पर कहा कि 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल कोर्ट में खुलासा करेंगे।

विज्ञापन


28 मार्च को सीएम कोर्ट में करेंगे खुलासा
आगे कहा कि अरविंद जी ने मुझे एक बात और कही, इस शो कॉल्ड शराब घोटाले में दो साल में कई जगह रेड मारी। लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। सिसौदिया जी के यहां, संजय जी के यहां रेड मारी, हमारे यहां रेड मारी लेकिन उन्हें एक भी पैसा नहीं है। मेरा शरीर जेल में है लेकिन मेरी आत्मा आप लोगों के बीच है। आप लोग आंखे बंद कीजिए और महसूस कीजिए। 
विज्ञापन

 


पत्नी सुनीता बोलीं- जेल से आतिशी को भेजा था संदेश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि कल शाम मैंने अरविंद जी से जेल में मुलाकात की। दो दिन पहले उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को संदेश भेजा था कि पानी और सीवर की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस बात पर केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री पर केस कर दिया, क्या वे दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं?

आगे कहा कि अरविंद जी ने मुझसे कहा कि इस शराब घोटाले की जांच में ईडी ने पिछले दो साल में 250 से ज्यादा छापेमारी की। अभी तक किसी भी छापेमारी में पैसा बरामद नहीं हुआ। आगे कहा कि इसका खुलासा वे 28 मार्च को अदालत में करेंगे। वे इसका सबूत भी देंगे।

हर दिन ईडी दफ्तर जाती हैं सुनीता केजरीवाल
जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल उनसे मिलने मंगलवार को भी ईडी दफ्तर पहुंचीं। उससे पहले रविवार को भी उन्होंने मुलाकात की थी। जब से केजरीवाल ईडी की हिरासत में गए हैं तभी से वह हर दिन शाम को उनसे मुलाकात करने जाती हैं। बीती शाम को भी सुनीता केजरीवाल ने मुलाकात की थी।

कोर्ट ने दी है मिलने की अनुमति
पीएमएलए मामलों में विशेष अदालत ने केजरीवाल के वकीलों के अलावा उनकी पत्नी सुनीता और केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम 6-7 के बीच आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी थी।

जानें सीएम का क्या था पहला संदेश
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने जेल से जनता के लिए अपना संदेश अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से ही सुनाया था। इस संदेश में उन्होंने जल्द जेल से बाहर आने का भरोसा दिखाया। साथ ही, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार की योजनाओं को आगे चालू रखने की बात भी कही थी। 

लेकिन जिस तरह उन्होंने अपना संदेश देने के लिए किसी दूसरे नेता की बजाय अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को चुना है, उससे यह संकेत मिल गए कि यदि अरविंद केजरीवाल को जेल जाने के कारण इस्तीफा देना पड़ता है, तो मुख्यमंत्री पद पर सुनीता केजरीवाल ही उनकी पहली पसंद हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed