फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal warns private hospitals refusing to treat accident victims

निजी अस्पतालों पर दिल्ली सरकार की सख्ती, हादसे में घायलों का इलाज से मना करने पर होगी कार्रवाई

Tue, 30 Jul 2019 08:08 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Jul 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal warns private hospitals refusing to treat accident victims
जानकारी देते हुए केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों के प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया है कि वे दुर्घटना पीड़ितों का इलाज करने से किसी भी हालत में इनकार नहीं करेंगे। इसकी शिकायत पर सरकार कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


अगर इलाज न मिलने से किसी मरीज की मौत हो जाती है तो संबंधित अस्पताल का लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को निजी अस्पताल के प्रबंधकों के साथ इस बारे में बैठक की।
विज्ञापन


बाद में मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने पिछले साल फरवरी में एक योजना लांच की थी। इसके तहत सड़क दुर्घटना, एसिड अटैक आगजनी में घायल मरीजों के खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बारे में निर्देश दिया था। लेकिन इलाज की रकम फंस जाने की आशंका से निजी अस्पताल कई बार मना कर देते थे। लेकिन दिल्ली सरकार की योजना से इलाज खर्च की दिक्कत भी खत्म हो गई थी।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पिछले दिनों शिकायतें मिली थीं कि निजी अस्पताल इलाज से आनाकानी कर रहे हैं। इस बारे में मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में सभी निजी अस्पतालों के प्रबंधकों की बैठक बुलाई गई। 

इसमें अस्पताल प्रबंधकों से कहा गया है कि वह किसी भी हालत में तीनों मामलों में इंकार नहीं करेंगे। ऐसा होने पर सरकार कार्रवाई करेगी। अगर इलाज न मिलने से मरीज की मौत हो जाती है तो सरकार अस्पताल का लाइसेंस भी रद्द कर सकती है।

अस्पताल पहुंचाने की एवज में सिर्फ 100 लोगों ने लिया पुरस्कार
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पिछले 18 महीनों में 2,501 लोगों का योजना के तहत निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज हुआ। योजना के तहत जो भी व्यक्ति दुर्घटना के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाएगा, उसको 2,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। 

लेकिन दिलचस्प यह कि अभी तक आए 2501 मामलों में से ज्यादातर लोगों ने पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया। बमुश्किल 100 लोगों पुरस्कार लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed