{"_id":"5f437df48ebc3e3cfc6c442e","slug":"delhi-chief-minister-arvind-kejriwal-virtually-launches-a-mobile-app-and-online-opd-appointment-system-of-shri-dada-dev-matri-avum-shishu-chikitsalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के लिए सीएम केजरीवाल ने लॉन्च किया एप, अब घर से मिलेगा अप्वाइंटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के लिए सीएम केजरीवाल ने लॉन्च किया एप, अब घर से मिलेगा अप्वाइंटमेंट
Mon, 24 Aug 2020 02:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:16 PM IST
सार
- इस प्रणाली में मोबाइल एप भी जुड़ेगा, इससे लोग घर बैठे ओपीडी के लिए करा सकेंगे पंजीकरण
-अस्पतालों के प्रशासनिक, वित्तीय रिकॉर्ड का ऑनलाइन तरीके से प्रबंधन हो सकेगा
विज्ञापन
दादा देव शिशु चिकित्सालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली सरकार राजधानी के सभी अस्पतालों को अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली के तहत जोड़ेगी। इससे अस्पतालों के प्रशासनिक, वित्तीय और रोगियों के रिकॉर्ड का ऑनलाइन तरीके से प्रबंधन हो सकेगा। इस परियोजना के एक साल के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बात सोमवार को दादा देव अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी सेवाओं के उद्घाटन के अवसर कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में मोबाइल एप और वेब आधारित ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण और अप्वाइंटमेंट सिस्टम का उद्घाटन किया। केजरीवाल ने कहा कि इस एप की मदद से अब लोग, खासकर गर्भवती महिलाएं घर बैठे ही ओपीडी के लिए पंजीकरण और समय ले सकेंगी और अब उन्हें लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार दिल्ली के सभी अस्पतालों को अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली के साथ जोड़ेगी। इसमें मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लीनिक, सभी अस्पताल, मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को जोड़ा जाएगा। यह काफी महत्वाकांक्षी परियोजना है और उम्मीद है कि एक साल के अंदर इसक काम पूरा हो जाएगा। इस प्रणाली में मोबाइल एप को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि दादा देव अस्पताल की तरह अन्य अस्पतालों को भी इस एप से जुड़ना चाहिए,ताकि मरीजों को आपीडी में पंजीकरण कराने में कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
सिर्फ आधे घंटे पहले आना पड़ेगा अस्पताल
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब धीरे-धीरे अस्पताल में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में शारीरिक दूरी का पालन करना एक बड़ी चुनौती है। इसको देखते हुए डॉक्टर ब्रिजेश और उनकी टीम ने सोचा कि इस एप के जरिए लोगों को फायदा होगा और वो अपना अप्वाइंटमेंट एप के जरिए घर बैठे ले सकते हैं। यदि उनका अप्वाइंटमेंट 11 बजे हैं, तो अब उन्हें अस्पताल में 10.30 बजे आना होगा। उन्हें अब लाइन में लगने और रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। इस अस्पताल में बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अभी यहां 106 बिस्तर है। इनकी संख्या को 281 किया जाएगा। इसके लिए काम चल रहा है।
इस तरह कराएं पंजीकरण
ओपीडी रजिस्ट्रेशन- दादा देव चिकित्सालय एप को गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में स्टॉल करना होगा। इसकी मदद से ऑनलाइन फ्लू क्लीनिक पंजीकरण, मरीज को दोबारा दिखाने के लिए भी अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। इस एप पर रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले न्यू यूजर पर जाना होगा। जनरल इंस्ट्रक्शन पर क्लिक करके न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपनी जानकारी दें। ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए ओपीडी पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी को भरें। इसके बाद आपको ओपीडी रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा और आपके मोबाइल पर भी रजिस्ट्रेशन नंबर का मैसेज आएगा। इस एप पर फ्लू के लिए रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको फ्लू रजिस्ट्रेशन विकल्प पर जाकर मांगी गई जानकारी को भरना होगा और आपको ओपीडी रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।