फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal really dictator!

वाकई में तानाशाह हैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल!

Sun, 29 Mar 2015 09:48 AM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal really dictator!

अरविंद केजरीवाल तानाशाह है। उनकी मर्जी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। पार्टी के अंदर लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम नहीं है। यह कुछ ऐसे सवाल है जो आम आदमी पार्टी के पूर्व में रह चुके साथी लगाते रहे है।

विज्ञापन


मगर इस बार यह आरोप पार्टी के संस्थापक  सदस्य योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने लगाया है। पीएसी फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद दोनों नेताओं केजरीवाल पर यह आरोप लगाए।
विज्ञापन


प्रशांत भूषण ने कहा कि केजरीवाल का रवैया तानाशाह जैसा है। उन्होंने सामने आए स्टिंग में जैसा कहा वैसा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल आवाज उठाने वाले लोगों को दबा देते हैं। यही उनकी कार्यशैली है। योगेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरह हमें बिना सुने बाहर का रास्ता दिखाया उससे लोकतंत्र की हत्या हुई। यह सबकुछ केजरीवाल के मौजूदगी में हुई जो स्वराज की बात करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र यादव ने केजरीवाल को बताया तानाशाह

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal really dictator!

पहली बार दोनों नेताओं की यह तल्ख टिप्पणी के शब्द नहीं है। केजरीवाल को लेकर पहले भी यह शब्द सुनाई देते रहे, बस फर्क इतना था कि उस आवाज उठाने वालों के कद छोटे थे तो बात आई और अस गई हो गई।


मगर अब दोनों नेताओं ने उसी तानाशाह शब्द का इस्तेमाल किया है जो पहले ही कहा जाता रहा है। पहले स्टिंग में अशब्द भाषा का इस्तेमाल, लगातार तानाशाह होने का लग रहा आरोप केजरीवाल की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।

बताते चले कि इससे पहले आंदोलन की साथी शायिजा इल्मी, पूर्व विधायद विनोद कुमार बिन्नी के अलावा अश्विनी उपाध्याय, करन सिंह भी पार्टी छोड़ते समय केजरीवाल के तानाशाह रवैये को भी एक बड़ा कारण बताया था। अब शनिवार को जिस तरह पूरा घटनाक्रम चला। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में केजेरीवाल गुट की ओर से मारपीट की बात सामने आई उससे शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठना लाजिमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed