फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi chief minister Arvind Kejriwal challenged BJP on electricity bill

केजरीवाल ने दी चुनौती, कहा-'अपने शासित राज्यों में बिजली फ्री करे भाजपा, वोट देने को कहूंगा'

Sun, 04 Aug 2019 07:28 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Aug 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
delhi chief minister Arvind Kejriwal challenged BJP on electricity bill
फाइल फोटो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को चुनौती दी है कि अगर वह अपने शासित राज्यों में दो सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त कर दें, तो वह खुद खड़े होकर उनके पक्ष में वोट करने को कहेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को समझ नहीं आ रहा कि 200 यूनिट बिजली फ्री करने के निर्णय की खिलाफत करे कि समर्थन करे। भाजपा यह कह रही है कि दिल्ली सरकार का यह चुनावी स्टंट है। 
विज्ञापन


अगर ऐसा है भी तो भाजपा शासित हरियाणा में भी बिजली मुफ्त कर दे, वहां भी चुनाव जल्द होने वाले हैं। मुख्यमंत्री निवास पर उत्तम नगर से पहुंचे लोगों को रविवार को अरविंद केजरीवाल ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस व भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बिजली-पानी के बगैर गरीब आदमी का जिंदगी काटना मुश्किल है। 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने से गरीब कम से मुफ्त बिजली से पंखा तो चला सकेंगे। आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार दिल्ली वालों ने बनाई है। 

सरकार ने ईमानदारी के साथ इतने पैसे बचा लिए कि पानी, बिजली मुफ्त कर दिया, स्कूल, अस्पताल अच्छे कर दिए। थोड़े दिन में सार्वजनिक यातायात बेहतर हो जाएगा। जल्द ही महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। पहले जितनी सरकार थीं वह पैसा चोरी कर लेती थी। 

भाजपा यह साफ करें कि दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने के पक्ष में है या विरोध में है। पांच साल से सत्ता में रहने के बावजूद आम आदमी पार्टी के खिलाफ एंटी इंकबेंसी फैक्टर नहीं है। अमूमन 5 साल बाद ऐसा देखा गया कि लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी व गुस्सा हाता है। लेकिन पहली बार ऐसी सरकार बनी है जिसमें पांच साल बाद लोगों का विश्वास और बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed