फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Cheating on the pretext of high return on investment accused arrested

Delhi: निवेश पर उच्च रिटर्न का झांसा देकर ठगी, द्वारका साइबर सेल ने आरोपी किया गिरफ्तार

Fri, 16 Sep 2022 09:36 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 16 Sep 2022 09:36 AM IST
सार

आरोपी ने खुलासा किया कि वह एक ई-कॉमर्स रिटेल का कर्मचारी है। वह टेलीग्राम पर डायना नाम की अमेरिकन महिला के संपर्क में आया। डायना ने उसे कुछ बैंक खाता मुहैया करवाने पर बैंक खातों में होने वाले लेनदेन का चार से पांच फीसदी राशि देने की बात कही।

विज्ञापन
Delhi Cheating on the pretext of high return on investment accused arrested
साइबर सेल द्वारका द्वारा पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिप्टो मुद्रा में निवेश पर उच्च रिटर्न का लालच देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को द्वारका साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक ई-कॉमर्स खुदरा कर्मचारी था और लोगों से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क करता था। नकली वेबसाइट पर निवेश पर लाभ दिखाकर रकम देने के एवज में पीड़ित से कई मदों में पैसे ठग लेता था। पुलिस उसके सहयोगी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, जिसमें 15 से ज्यादा क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग एप्लिकेशन, विभिन्न बैंकों के पांच डेबिट कार्ड और दो चेकबुक बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुग्राम के बसई गांव निवासी संजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। मूलत: बिहार के समस्तीपुर निवासी संजीव दसवीं तक पढ़ा है और ई-कॉमर्स रिटेल में काम करता था, जो क्रिप्टो मुद्रा में निवेश करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि 19 जुलाई को द्वारका साइबर सेल को धोखाधड़ी की एक शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर डायना नाम की महिला ने उससे संपर्क किया। उसने क्रिप्टो मुद्रा में निवेश पर उच्च रिटर्न मिलने की बात कहकर उसे टेलीग्राम खाते का लिंक भेजा। इस लिंक पर प्रोफाइल आईडी बनाने को कहा। साथ ही उसने बिटकॉइन में 10 हजार रुपये निवेश करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, अगले दिन शिकायतकर्ता ने वेबसाइट पर अपने खाते में 2.5 लाख रुपये का लाभ देखा। जब उसने राशि निकालने के लिए आरोपी से संपर्क किया तो उसने उससे कई मदों में 1.30 लाख रुपये बैंक खाते में डलवा लिए। भुगतान न मिलने पर उसने साइबर सेल में शिकायत की। तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने बुधवार को उद्योग विहार, गुरुग्राम, हरियाणा में छापा मारकर संजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

ई-कॉमर्स रिटेल कर्मचारी है आरोपी 

आरोपी ने खुलासा किया कि वह एक ई-कॉमर्स रिटेल का कर्मचारी है। वह टेलीग्राम पर डायना नाम की अमेरिकन महिला के संपर्क में आया। डायना ने उसे कुछ बैंक खाता मुहैया करवाने पर बैंक खातों में होने वाले लेनदेन का चार से पांच फीसदी राशि देने की बात कही। संजीव ने अपना बैंक खाता उसे दिया। फिर बिटबन्स, जबपे आदि जैसे एप्लिकेशन पर बिटकॉइन खरीदकर उसे डायना के बिटकॉइन पते पर भेज दिया। आरोपी के छह और बैंक खाते हैं। इनका इस्तेमाल ठगी के लिए करता था। उसके मोबाइल फोन में 15 से ज्यादा क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग एप्लिकेशन इंस्टॉल मिले हैं। उससे पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed