फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Cheating on the pretext of arrest of Jet Airways owner

Delhi : जेट एयरवेज के मालिक की गिरफ्तारी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, साइबर अपराधियों ने खोजे नए तरीके

Wed, 25 Oct 2023 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 03:36 AM IST
सार

आरोपी पीड़ित को इस कदर डरा देते हैं कि वह डर के कारण आरोपियों को पैसे दे देते हैं और ठगे जाने के बाद किसी को कुछ नहीं बताते। दक्षिण दिल्ली में इस तरह सॉफ्टवेयर डेवलपर से 10 लाख ठग लिए गए।

विज्ञापन
Delhi: Cheating on the pretext of arrest of Jet Airways owner
demo pic... - फोटो : iStock

विस्तार

साइबर जालसाज ने जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल की एक केस में गिरफ्तारी व सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का नया तरीका ईजाद किया। आरोपी पीड़ित को इस कदर डरा देते हैं कि वह डर के कारण आरोपियों को पैसे दे देते हैं और ठगे जाने के बाद किसी को कुछ नहीं बताते। दक्षिण दिल्ली में इस तरह सॉफ्टवेयर डेवलपर से 10 लाख ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह की काफी शिकायतें आ रही हैं। कुछ महीनों में 300 से ज्यादा लोगों से ठगी की जा चुकी है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीड़ित को यह कहकर फोन करते हैं कि वह ट्राई से बोल रहे हैं। वह (पीड़ित) अपने मोबाइल से फोन कर हाईप्रोफाइल लोगोंं को परेशान कर रहा है। उनका नंबर मुंबई में एक्टिव था। 
विज्ञापन


उसके खिलाफ मामला दर्ज है। आरोपी कहता है कि वह कॉल को पुलिस अफसर एसआई संदीप राव को ट्रांसफर कर रहे हैं। इसके बाद लाइन पर फर्जी पुलिस अफसर आ जाता है। फर्जी अफसर पीड़ित से कहता है कि उसके खिलाफ 20 मामले दर्ज हैं। उसके मोबाइल से हाईप्रोफाइल लोगों को परेशान किया जा रहा है। पीड़ित कहता है कि जिस नंबर से परेशान किया जा रहा है कि वह उसका नहीं है। आरोपी पीड़ित को आधे घंटे डराता है। वह पीड़ित को उसका सही आधार नंबर बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पीड़ित कहता है कि उसने अपना आधार कहीं नहीं दिया। पीछे से पीड़ित को वाकी-टॉकी व वायरलेस सेट आदि की आवाज सुनाई देती है। आरोपी पीड़ित को यह आवाज जानबूझकर सुनाते हैं। वह पीड़ित को कहते हैं कि उसके खिलाफ ईडी ने मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया है। एक केस में दो करोड़ का लेन-देन हुआ है। आरोपी पीड़ित को कहता है कि उसे मुंबई आना पड़ेगा। वह पीड़ित को बहुत ज्यादा डरा देता है।


...तो गोपनीय सूचनाएं लीक करने का दर्ज हो जाएगा केस  
आरोपी पीड़ित को यह कहकर डरा देता है कि उसने जो ठगी की है उसके पीड़ित एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। इसके मोबाइल नंबर के 200 डेबिट कार्ड मिले हैं। उसे ईडी ऑफिस आना होगा। ऐसे में पीड़ित डर जाता है और मामले को रफा-दफा करने के नाम पर मोटी रकम दे देता है। आरोपी पीड़ित को कहता है कि हाईप्रोफाइल मामला दर्ज है। अगर उसने केस व पैसे के बारे में किसी को कुछ बताया तो उसके खिलाफ गोपनीय सूचनाएं लीक करने का मामला दर्ज हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed