{"_id":"1dad342b5be36eb404137909b606895b","slug":"delhi-chance-to-make-your-voter-id-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः वोटर आईडी बनवाने का फिर मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः वोटर आईडी बनवाने का फिर मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चुनाव की सुगबुगाहट के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बुधवार से मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। 15 अक्तूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल जारी करने के बाद आवेदन लेने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्लीवासी 15 अक्तूबर से 10 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए या पता बदलवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदनों, आपत्तियों की जांच प्रक्रिया 20 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर अपने इलाके में जाकर आवेदनों की जांच करेगा।
विज्ञापन
वहीं 17 और 30 अक्तूबर को बूथ लेवल ऑफिसर और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट मिलकर आरडब्ल्यूए के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा दो दिन का 19 और 20 नवंबर को आयोग की ओर से स्पेशल कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद नए नाम जोड़ने के साथ पते से गायब वोटर, पता बदलने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाएं जाएंगे। फिलहाल दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1.19 करोड़ है।
रंगीन मतदाता पहचान पत्र देने की तैयारी
चुनाव आयोग बीते कुछ समय से रंगीन मतदाता पहचान पत्र जारी करने की योजना पर काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार मतदाता सूची रिविजन के दौरान बनने वाले नए मतदाताओं को रंगीन पहचान पत्र दिया जा सकता है।
आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उम्मीद जताई कि इस समरी रिविजन में रंगीन पहचान पत्र बांटे जा सकते हैं।दिल्ली में चुनाव की सुगबुगाहट के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बुधवार से मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। 15 अक्तूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल जारी करने के बाद आवेदन लेने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
दिल्लीवासी 15 अक्तूबर से 10 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए या पता बदलवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदनों, आपत्तियों की जांच प्रक्रिया 20 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर अपने इलाके में जाकर आवेदनों की जांच करेगा। वहीं 17 और 30 अक्तूबर को बूथ लेवल ऑफिसर और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट मिलकर आरडब्ल्यूए के साथ बैठक करेंगे।
इसके अलावा दो दिन का 19 और 20 नवंबर को आयोग की ओर से स्पेशल कैंप लगाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद नए नाम जोड़ने के साथ पते से गायब वोटर, पता बदलने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाएं जाएंगे। फिलहाल दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1.19 करोड़ है।