फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Case against 13 policemen of Crime Branch in encounter case

Delhi : फर्जी मुठभेड़ मामले में अपराध शाखा के 13 पुलिसकर्मियों पर केस, मानवाधिकार आयोग ने दिया था निर्देश

Sat, 24 Aug 2024 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 02:31 AM IST
सार

इसमें अपराध शाखा की तत्कालीन टीम के 13 पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है। मुठभेड़ में मारे गए राकेश के परिवार वालों ने अपराध शाखा पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया था और अदालत में याचिका देकर इस मामले की जांच करवाने की मांग की थी।

विज्ञापन
Delhi: Case against 13 policemen of Crime Branch in encounter case
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर इलाके में साल 2013 में अपराध शाखा और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर अब अलीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसमें अपराध शाखा की तत्कालीन टीम के 13 पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है। मुठभेड़ में मारे गए राकेश के परिवार वालों ने अपराध शाखा पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया था और अदालत में याचिका देकर इस मामले की जांच करवाने की मांग की थी।

विज्ञापन


मार्च 2013 में अपराध शाखा की टीम ने दिल्ली पुलिस की टॉप टेन लिस्ट में शामिल रहे मनोज मोरखेड़ी व उसके साथियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। गोलीबारी में गैंगस्टर मनोज मोरखेड़ी के साथी व राष्ट्रीय स्तर के पहलवान राकेश को गोली लगी थी। उसकी मौत हो गई थी। तब से राकेश के परिवार वाले पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाकर अदालत में लड़ाई लड़ रहे थे।
विज्ञापन


परिवार वालों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कार की जांच रिपोर्ट से पता चलता है कि फायरिंग कार के चारों तरफ से की गई थी। पिता ने दावा किया कि तीन डाक्टरों के मेडिकल बोर्ड के पोस्टमार्टम से यह भी पता चलता है कि राकेश के शव पर छह चोटें थीं। इनमें एक गोली का निशान था। जब कि पांच चोटें लाठी या किसी अन्य हथियार की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अदालत ने मामले को निरस्त कर दिया। उसके बाद परिवार वाले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में गुहार लगाई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ में शामिल एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी है, जबकि एक सेवानिवृत हो चुके हैं। 11 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस के अलग अलग यूनिट में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed