फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Elections 2020 Live: दिल्ली कैंट में शुरू हुई वोटों की गिनती, भाजपा-आप में टक्कर

Tue, 11 Feb 2020 10:48 AM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 11 Feb 2020 10:48 AM IST
खास बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे कम मत प्रतिशत वाली दिल्ली कैंट सीट पर मतगणना शुरू हो चुकी है। सैन्य छावनी के लिए प्रसिद्ध इस सीट पर आम आदमी पार्टी के विरेंद्र सिंह कादियान, भारतीय जनता पार्टी के मनीष सिंह और कांग्रेस के संदीप तंवर के बीच मुकाबला है। किसके पक्ष में जा रहे हैं नतीजे और कौन चल रहा है पीछे, यह जानने के लिए यहां पढ़ें दिल्ली कैंट की हर खबर-
 

विज्ञापन
Delhi cantt assembly election results 2020 live updates polls latest news in hindi aap bjp congress
दिल्ली कैंट विधानसभा चुनाव 2020 लाइव वोटिंग अपडेट: दिल्ली कैंट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:25 AM, 11-Feb-2020

आप कार्यालय में नारेबाजी शुरू

शुरूआती रुझानों में आम आदमी पार्टी की लगातार और तेज बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर में खुशियां मनानी शुरू कर दी। आप कार्यालय में जमकर नारेबाजी हो रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
09:18 AM, 11-Feb-2020

आप को मिलेगी प्रचंड जीत: संजय सिंह

सभी सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि अंतिम नतीजों का इंतजार करें। आम आदमी पार्टी प्रचंड जीत हासिल करने जा रही है।
 
विज्ञापन
09:10 AM, 11-Feb-2020

भाजपा के मनीष सिंह फिर आगे

यहां से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने आप को पीछे कर दिया है। फिलहाल भाजपा के मनीष सिंह ने बढ़ता हासिल कर ली है।
08:55 AM, 11-Feb-2020

आप ने ली बढ़त

आम आदमी पार्टी के विरेंद्र सिंह कादियान ने भाजपा के के मनीष सिंह को पिछे कर दिया है। फिलहाल यहां से आप आगे चल रही है। 
08:28 AM, 11-Feb-2020

भाजपा ने ली बढ़त

दिल्ली कैंट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मनीष सिंह ने बढ़त ले ली है। 
07:30 AM, 11-Feb-2020

Live: दिल्ली कैंट में शुरू हुई वोटों की गिनती, भाजपा-आप में टक्कर

सुबह आठ बजे ही दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती रुझानों में दिल्ली कैंट से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed