फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Cancer hospital Corona's new hotspot but no staff quarantine

दिल्लीः कैंसर अस्पताल कोरोना का नया हॉटस्पॉट, पर स्टाफ क्वारंटीन नहीं 

Wed, 08 Apr 2020 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Apr 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi Cancer hospital Corona's new hotspot but no staff quarantine
demo pic - फोटो : social media

राज्य कैंसर संस्थान कोरोना वायरस का नया हॉटस्पॉट बन चुका है। अब तक यहां 18 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। ये सभी एक महिला डॉक्टर के संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव मिले हैं। अस्पताल को सील कर दिया गया है और यहां भर्ती मरीज धर्मशिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसके बावजूद कैंसर संस्थान के बाकी स्टाफ को अब तक क्वारंटीन नहीं किया गया है। मंगलवार को अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि स्टाफ जिनकी ड्यूटी लगाई जा रही है, वे डयूटी पूरी कर अपने-अपने घर जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, 1 अप्रैल को महिला डॉक्टर के संक्रमित मिलने के दौरान अस्पताल में कैंसर के 80 मरीज थे। महिला डॉक्टर ओपीडी के अलावा वार्ड में भी ड्यूटी दे रही थी। संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल की ओपीडी तो बंद कर दी गई, लेकिन बाकी काम चलता रहा। इसके बाद लगातार दो दिन दो-दो नर्स संक्रमित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन एक साथ 11 लोग संक्रमित मिले। अब तक तीन डॉक्टरों सहित 18 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। एक गर्भवती नर्स भी संक्रमित है, जिसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौर करने वाली बात है कि नर्स मातृत्व अवकाश पर थी। वह सिर्फ एक दिन के लिए किसी काम के सिलसिले में अस्पताल आई है और संक्रमित होकर गई।

अस्पताल के डॉक्टरों का यहां तक कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते अन्य कर्मचारियों को लगातार संक्रमण हो रहा है। अब भी अस्पताल में तैनात रेजिडेंट डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी के बाद अपने-अपने घर जा रहे हैं, यह सबसे बड़ा खतरा है।

वहीं कार्यकारी निदेशक डॉक्टर बीएल शेरवाल का कहना है कि अस्पताल में अब भी 17 मरीज भर्ती हैं, जिनका सैंपल लिया है। रिपोर्ट आने के बाद फैसला लिया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उनका इलाज किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करा अस्पताल को बंद करके सैनिटाइज किया जा सकता है।

अब तक 33 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान : तीन डॉक्टरों सहित 18 कर्मचारी। 
महाराज अग्रसेन अस्पताल: एक डॉक्टर, पांच नर्सें
एम्स : एक डॉक्टर और एक सफाई कर्मी
सफदरजंग अस्पताल : 2 डॉक्टर
सरदार पटेल अस्पताल : एक डॉक्टर
मोहल्ला क्लीनिक : दो डॉक्टर
चरक पालिका अस्पताल : 1 सफाई कर्मी
अपोलो अस्पताल : एक पुरुष नर्स 
प्राइवेट क्लीनिक : एक डॉक्टर
( इन अस्पतालों में संक्रमित लोगों के मिलने के बाद 250 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी आइसोलेशन में हैं)

गंगाराम अस्पताल में कर्मचारी संक्रमित

सर गंगाराम अस्पताल में एक कर्मचारी (टेक्नीशियन) कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी पुष्टि करते हुए मंगलवार को बताया कि 108 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन किया जा चुका है। इनमें से छह के सैंपल की जांच के बाद एक टेक्नीशियन संक्रमित पाया गया है। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में तैनात टेक्नीशियन संक्रमित मरीज के उपचार में शामिल था। इसने मरीज की एंडोस्कोपी की थी। फिलहाल वह गंगाराम अस्पताल के पूसा रोड स्थित कोविड अस्पताल में उपचाराधीन है। 

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले दो मरीज गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुए थे। बाद में ये दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। इनका उपचार करने वाले 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया था। इनमें कई बड़े डॉक्टर भी शामिल हैं। पांच दिन क्वारंटीन के बाद अस्पताल में ही छह लोगों की कोविड जांच की गई थी। इसमें टेक्नीशियन संक्रमित मिला है। क्वारंटीन 108 लोगों में 24 डॉक्टर, 72 नर्सें, 6 टेक्नीशियन, 4 वार्ड बॉय, 1 कुक और 1 पेंट्री बॉय शामिल हैं। इनमें से 85 लोगों को उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है, जबकि बाकी अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed