फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cabinet reshuffle, kejriwal will handle water ministry for first time

ढाई साल में पहली बार केजरीवाल कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, सीएम संभालेंगे जल मंत्रालय

Mon, 04 Sep 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Sep 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
delhi cabinet reshuffle, kejriwal will handle water ministry for first time
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

ढाई साल में पहली बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पास विभागीय जिम्मेदारी लेने जा रहे हैं। दिल्ली के जलसंकट को दूर करने के लिए वह सीधे तौर पर जल विभाग के कामकाज को देखेंगे।

विज्ञापन


जल मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को उन्होंने इसका संदेश भी दे दिया है। दिलचस्प यह कि बीते दिनों सीवर कर्मियों की मौत से भी जल विभाग को आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को जल मंत्री राजेंद्र गौतम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की। बैठक की जानकारी देते हुए गौतम ने बताया कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह किसे मंत्री बनाए और कौन सा विभाग सौंपे। फिर, इसमें  हैरानी जैसी भी कोई बात नहीं है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ही जल बोर्ड के चेयरमैन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में पानी और सीवर की समस्याएं ज्यादा हो रही हैं

delhi cabinet reshuffle, kejriwal will handle water ministry for first time
केजरीवाल - फोटो : SELF

दिल्ली में पानी और सीवर की समस्याएं ज्यादा हो रही हैं। जनता संवाद में रोजाना मुख्यमंत्री के सामने फरियादी जल विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को लगता है कि विभाग सीधे उनके नियंत्रण में होने से समस्याएं दूर की जा सकेंगी।

गौतम के मुताबिक, जल बोर्ड में सुधार की योजना बड़े स्तर पर तैयार की गई है। बवाना विधानसभा के उपचुनाव में भी क्षेत्रीय जनता ने पेयजल की समस्याओं का जिक्र किया था। उधर, सूत्र बताते हैं कि सीवर सफाई के दौरान कर्मचारियों की मौत भी इस फेरबदल की एक वजह है।

अधिकारियों के संग मंत्रियों का सही तालमेल नहीं होने से सरकार दिक्कत में है। बता दें कि 49 दिनों की सरकार में भी केजरीवाल ने अपने पास जल विभाग को रखा था। दूसरी पारी में दो साल तक उन्होंने कोई विभाग अपने अधीन नहीं लिया। लेकिन सरकार के ढाई साल बीतने पर केजरीवाल एक बार फिर जल विभाग अपने पास लेने जा रहे हैं।

कपिल मिश्रा ने कसा तंज
दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल पर पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 3 महीनों के भीतर मुख्यमंत्री केजरीवाल विभाग बदल रहे हैं। अगर वह खुद जल विभाग संभाल रहे हैं, तो उन्हें शुभकामनाएं। वह जल बोर्ड में कुछ काम करके दिखाएं। उनसे निवेदन है कि सप्ताह में तीन दिन जल बोर्ड के दफ्तर जरूर जाएं। 3 महीने में पानी का सिस्टम कमजोर हो गया है। खुद मुख्यमंत्री ने दो बार जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की है। हालांकि, कपिल मिश्रा का कहना है कि राजेंद्र गौतम को सिस्टम समझने के लिए वक्त मिलना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed