फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cabinet decision Seven new routes included in Chief Minister pilgrimage scheme

दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में सात नए रूट शामिल

Tue, 30 Jul 2019 11:19 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Jul 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Delhi cabinet decision Seven new routes included in Chief Minister pilgrimage scheme
फाइल फोटो
दिल्ली कैबिनेट ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में धार्मिक स्थलों के सात नए रूट शामिल करने के राजस्व विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को देश के दक्षिणी व पूर्वी हिस्से के धार्मिक स्थलों पर जाने में सहूलियत होंगी। यात्रियों का ठहरने के लिए वातानुकूलित कमरे का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि योजना के तहत अब तक सिर्फ पांच रूट निर्धारित किए गए थे। इनमें से दो यात्राएं आयोजित भी की जा चुकी हैं। इस बीच बड़ी संख्या में लोगों की मांग थी कि दक्षिण व पूर्वी भारत के धार्मिक स्थलों को भी योजना से जोड़ा जाए। 
विज्ञापन


इसके आधार ने राजस्व विभाग ने सात नए रूट के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। दिल्ली कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी तक यात्रियों के ठहरने का इंतजाम सामान्य कमरों में होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि यात्रा वातानुकूलित कोच में करते थे। अब जिस तीर्थ स्थल पर वातानुकूलित कमरों का इंतजाम होगा, वहां यात्रियों को इसी कमरे में ठहराया जाएगा। 

योजना में शामिल नए सात रूट
रूट                        समय
दिल्ली-रामेश्वरम-मदुर्रै-दिल्ली        8 दिन
दिल्ली-तिरूपति-दिल्ली            7 दिन
दिल्ली-द्वारकाधीश-नागेश्वर-दिल्ली    6 दिन
दिल्ली-पुरी-कोणार्क-दिल्ली        7 दिन
दिल्ली-शिरडी-शनि शिंगनापुर-दिल्ली    5 दिन
दिल्ली-उज्जैन-ओंकारेश्वर-दिल्ली        6 दिन
दिल्ली-बोधगया-सारनाथ-दिल्ली        अभी तय नहीं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed