फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Cabinet 3 MLAs from West Delhi became minister in new government none from East and South constituencies

Delhi Cabinet: नई सरकार में पश्चिमी दिल्ली ने मारी बाजी, पूर्वी व दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र खाली हाथ

Fri, 21 Feb 2025 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Feb 2025 09:11 AM IST
सार

नई सरकार में पश्चिमी दिल्ली ने बाजी मार ली है। तीन विधायक मंत्री बने हैं। जबकि पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का कोई विधायक मंत्री नहीं बना है। 

विज्ञापन
Delhi Cabinet 3 MLAs from West Delhi became minister in new government none from East and South constituencies
Delhi Cabinet - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व मिला है, जबकि पूर्वी व दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र मंत्री पद के मामले में खाली रह गए हैं। वहीं, चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री, उत्तर पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र, नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र व उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र को एक-एक मंत्री पद मिला है। 
विज्ञापन


दिल्ली के संसदीय क्षेत्र के हिसाब से दिल्ली की नई सरकार को देखने पर पता चलता है कि पश्चिमी दिल्ली का इसमें सबसे बड़ा हिस्सा मिला है। तीन विधायक मंत्री बनने में कामयाब रहे हैं। 
विज्ञापन


इसमें आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक संसदीय सीट का हिस्सा है। वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कपिल मिश्रा, नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से रविंद्र इंद्राज मंत्रिमंडल में पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प यह कि पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली इस मामले में घाटे में रही हैं। दोनों संसदीय क्षेत्रों की बीस विधानसभा सीटों में से 13 पर काबिज भाजपा का एक भी विधायक मंत्री बनने में कामयाब नहीं हो सका है। हालांकि, पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा केंद्र सरकार में बतौर राज्य मंत्री काम कर रहे हैं।

लोकसभा सीट से प्रतिनिधित्व 
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र 

10 सीटों में से 9 पर भाजपा काबिज। जनकपुरी से विधायक आशीष सूद, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा और विकासपुरी से डॉ. पंकज सिंह बने मंत्री। 

 

चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र 
10 सीटों में से छह पर भाजपा ने कब्जा किया। शालीमार विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनीं। 

 

उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र 
10 विधानसभा सीटों में से आठ पर भाजपा। बवाना से विधायक रविंद्र इंद्राज मंत्री बने। 

 

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र 
10 में से सात पर भाजपा काबिज। विधायक प्रवेश वर्मा मंत्री बने। 

 

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र 
10 में से पांच सीटों पर कमल खिला। करावल नगर से कपिल मिश्रा मंत्री बने। 

 

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र 
दस में से आठ सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। मंत्रिमंडल में हिस्सा नहीं मिला है। 

 

दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र 
10 में से पांच सीटों पर कमल खिला, लेकिन मंत्रिमंडल में भागीदारी नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed