{"_id":"61604b0e8ebc3eb34b140636","slug":"delhi-cab-driver-denied-lift-killed-by-his-two-relatives-in-bharat-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लिफ्ट देने से मना करने पर कैब चालक की हत्या, दोनों आरोपी हैं मृतक के परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लिफ्ट देने से मना करने पर कैब चालक की हत्या, दोनों आरोपी हैं मृतक के परिचित
Fri, 08 Oct 2021 07:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:13 PM IST
सार
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल पर छानबीन शुरू की। पुलिस को स्थानीय लोगों से पता चला कि चालक का दो युवकों से झगड़ा हुआ था और उसमें से एक ने उसे चाकू मार दिया।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत नगर इलाके में ओला कैब में लिफ्ट देने से मना करने पर चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के एक परिचित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी के फरार दोस्त की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त विपिन कुमार(30) के रूप में हुई। वह सपरिवार सी ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था और कैब चलाता था। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को संगम पार्क के पास एक कैब चालक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चालक के जांघ में चाकू घोपा गया था और वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस ने घायल चालक को दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके मोबाइल से परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। अत्यधिक खून निकल जाने की वजह से विपिन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल पर छानबीन शुरू की। पुलिस को स्थानीय लोगों से पता चला कि चालक का दो युवकों से झगड़ा हुआ था और उसमें से एक ने उसे चाकू मार दिया। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला और जहांगीरपुरी निवासी तपन की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि विपिन उसका जानकार था। वह सब साथ ही स्मैक का सेवन करते थे।
रात में वह अपने दोस्त के साथ था और विपिन से लिफ्ट मांगी थी। उसके मना करने पर उनके बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान उसने विपिन के जांघ पर चाकू मारकर फरार हो गया। विपिन वहां काफी देर तक पड़ा हुआ था। जिससे उसके शरीर से काफी खून निकल गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी के फरार साथी की तलाश कर रही है।