फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Businessman kidnaped in ghaziabad

लोन वापस न करना कारोबारी को पड़ा महंगा, कार सहित अगवा

Sun, 23 Sep 2018 05:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 23 Sep 2018 05:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi Businessman kidnaped in ghaziabad
demo pic

लोन रिकवरी के नाम पर एक फाइनेंस कंपनी के चार कर्मचारियों ने गुंडई की। उन्होंने दिल्ली के एक टेंट कारोबारी को कार समेत अगवा कर लिया और करीब 10 किमी दूर एक फार्म हाउस में ले जाकर बंधक बना लिया। कारोबारी से उन्होंने 95 हजार रुपये और लैपटॉप भी लूट लिया।

विज्ञापन


कारोबारी की शिकायत पर सिहानी गेट थाना पुलिस ने तीन को नामजद कर चार लोगों के खिलाफ लूट, अपहरण व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिल्ली के गाजीपुर निवासी हरीश गुप्ता टेंट, कैटरिंग और इवेंट आर्गनाइजर हैं।
विज्ञापन


हरीश के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह दिल्ली से राजनगर एक्सटेंशन होते हुए एलएलटी के पास एक परिचित से मिलने जा रहे थे। जैसे ही एलिवेटेड रोड से वह राजनगर एक्सटेंशन में कार से उतरे एक स्विफ्ट कार में सवार चार युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार पर लोन की किस्त बकाया थी

हरीश को अगवा कर स्विफ्ट कार में डाल लिया गया और उनकी कार एक युवक ने लूट ली। विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई। कारोबारी और उनकी कार को एनएच-24 स्थित बीबी फार्म हाउस ले गए और बंधक बना लिया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटे और फोन पर पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंचे डासना चौकी इंचार्ज ने फार्म हाउस में तैनात गार्ड से पूछताछ की तो पता चला कि संदीप, राहुल, प्रवीन और एक अन्य युवक उन्हें लेकर आए थे। उनकी कार पर लोन की किस्त बकाया थी। इसके चलते फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने कार छीन ली थी। 

सिहानी गेट पुलिस ने संदीप, राहुल और प्रवीन व एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि लोन रिकवरी के नाम पर इस तरह गुंडागर्दी नहीं की जा सकती। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed