फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Burari Hindu mahapanchayat Police register 3 FIR in connection with event yati narsinghanand Muslim PM statement know full story

अगर मुस्लिम प्रधानमंत्री बना तो..: हिंदू महापंचायत में यति नरसिंहानंद ने दिया विवादित बयान, तीन एफआईआर दर्ज

Mon, 04 Apr 2022 09:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 Apr 2022 09:56 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल कथित रूप से हिंदू महापंचायत के एक वीडियो के अनुसार नरसिंहानंद यह कहते सुने जा रहे हैं कि 2029, 2034 या 2039 में कोई मुसलमान देश का प्रधानमंत्री बनेगा। एक बार यदि मुसलमान प्रधानमंत्री बन जाएगा, तो 50 फीसदी हिंदू धर्मांतरित हो जाएंगे।

विज्ञापन
Delhi Burari Hindu mahapanchayat Police register 3 FIR in connection with event yati narsinghanand Muslim PM statement know full story
बुराड़ी में आयोजित हिंदू महापंचायत का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी में आयोजित हुई हिंदू महापंचायत में दिए गए घृणास्पद बयान को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने ये भी कहा है कि जो लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का काम करेंगे उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

किन मामलों में दर्ज हुई है एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने पहली एफआईआर बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए दर्ज किया है। इसके लिए पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक और सेव इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक प्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


दूसरी एफआईआर पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ हाथापाई के लिए दर्ज किया है। तीसरी एफआईआर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी (हेट स्पीच) फैलाने को लेकर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि विवादित बयानों के लिए प्रसिद्ध डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद ने फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर देश का प्रधानमंत्री मुस्लिम बन जाए तो 20 साल में देश के 50 प्रतिशत हिंदू धर्मांतरण कर लेंगे। 


वह बुराड़ी मैदान में आयोजित एक हिंदू महापंचायत में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। सेव इंडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े सुरेंद्र गुप्ता, सुदर्शन टीवी के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाण भी उपस्थित थे। कई हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि इसमें शामिल थे। हीरालाल पांडे, धर्मपाल गोयल, पिंकी चौधरी, सत्य नारायण गर्ग, देवेंद्र सिंह वक्ता के रूप में शामिल थे।

आयोजकों ने किया नरसिंहानंद के बयान से किनारा

हरिद्वार और दिल्ली में जंतर मंतर पर पहले भी हिंदू महापंचायत आयोजित हुई थी, जिसमें एक समुदाय विशेष विरोधी नारे लगाए गए थे। रविवार को बुराड़ी में आयोजित कार्यक्रम के आयोजकों ने नरसिंहानंद के विवादित बयान से किनारा कर लिया है।

महापंचायत के आयोजकों का कहना है कि उनके कार्यक्रम में कोई विवादित टिप्पणी नहीं की गई है। जबकि सोशल मीडिया पर वायरल कथित रूप से हिंदू महापंचायत के एक वीडियो के अनुसार नरसिंहानंद यह कहते सुने जा रहे हैं कि 2029, 2034 या 2039 में कोई मुसलमान देश का प्रधानमंत्री बनेगा। एक बार यदि मुसलमान प्रधानमंत्री बन जाएगा, तो 50 फीसदी हिंदू धर्मांतरित हो जाएंगे, 40 प्रतिशत मारे जाएंगे और शेष 10 प्रतिशत या तो शरणार्थी शिविरों में रहेंगे या देश छोड़कर चले जाएंगे। 




पत्रकारों से भी हुई मारपीट

इस बीच दिल्ली के कुछ पत्रकार बुराड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम को कवर करने गए थे, वहां कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम में पहुंचे कुछ पत्रकारों को वहां से सुरक्षित निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed