{"_id":"67d6295c8639e9cd5b02c8c6","slug":"delhi-bull-attacks-fruit-seller-in-narela-dead-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : नरेला में सांड ने फल विक्रेता पर किया हमला, सिर में लगी गहरी चोट के कारण मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : नरेला में सांड ने फल विक्रेता पर किया हमला, सिर में लगी गहरी चोट के कारण मौत
Sun, 16 Mar 2025 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:59 AM IST
सार
बुरी तरह से घायल शख्स को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त सनाउल्लाह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला में शनिवार को सांड ने 54 साल के एक शख्स पर हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल शख्स को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त सनाउल्लाह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सनाउल्लाह अपनी पत्नी, चार बेटियों और दो बेटों के साथ नरेला में रहता था। वह घर के पास ही रेहड़ी पर फल बेचता था। सनाउल्लाह के भाई खुर्शीद अनवर ने बताया कि शनिवार को सनाउल्लाह रेहड़ी लेकर जा रहा था। शाम करीब चार बजे पॉकेट-13 नरेला के पास लावारिस पशुओं का झुंड जा रहा था। इसी झुंड में से एक सांड ने सनाउल्लाह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
उसने सनाउल्लाह को उछाल दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने पशुओं को भगाया और पीड़ित को पास के ही एक अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में लावारिस पशु घूमते रहते हैं, लेकिन स्थानीय निकाय कर्मी इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।