फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi budget: 25 thousand people get jobs every year - Arvind Kejriwal

दिल्ली बजट : हर साल 25 हजार लोगों कों मिलेंगे रोजगार - अरविंद केजरीवाल

Fri, 23 Mar 2018 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Mar 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi budget: 25 thousand people get jobs every year - Arvind Kejriwal
delhi budget - फोटो : G. pal

बजट में हर व्यक्ति का ख्याल रखा गया है। महिलाओं, छात्रों, व्यापारियों और विशेषकर पर्यावरण पर विशेष नजर रखी गई है। सरकार का शिक्षा और स्वास्थ्य पर ज्यादा जोर है।

विज्ञापन

बिजली आधी दाम पर मिलेगी। हर साल 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेंगे। सभी सड़क की रिसर्फेसिंग होगी तो एयरपोर्ट की सड़कों की तरह दिल्ली की सभी सड़क चमचमाएंगी। दिल्ली की जनता से यह वादा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बजट पेश होने के बाद किया।
विज्ञापन


केजरीवाल ने पिछली सरकार और आप की सरकार का तुलना कर बताया कि कांग्रेस की सरकार ने अपने कार्यकाल में बजट को महज 4,000 करोड़ बढ़ाया, वहीं आप की सरकार ने तीन सालों में बजट में 26,000 करोड़ रुपये की वृद्धि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ईमानदार सरकार का नतीजा है। बजट में लीकेज नहीं होने दिया गया। सिसोदिया ने अपनी तरह का पहला ग्रीन बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी से सड़क बनाने के इस तरह की योजना तैयार करने को कहा गया जिसमें जनता उसकी निगरानी कर सके। दिल्ली में अब कोने-कोने तक विकास होगा। एमसीडी अगर एनओसी देती है तो हर गली की सड़क को बेहतर किया जाएगा।

दिल्ली के सभी लोगों का स्वास्थ्य बीमा होगा। बीपीएल को यह सुविधा मुफ्त दी जाएगी व अन्य लोगों से पैसा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में करीब 3,000 जगहों पर बल्क वाटर मीटर लगाए जाएंगे ताकि हर कॉलोनी के लोग जान सके कि उनके इलाके में प्रतिदिन जल बोर्ड ने कितना पानी दिया।


केजरीवाल ने कहा कि हमारी योजना है कि सिंगापुर के साथ मिलकर 70 स्किल्ड सेंटर खोलने की है। इस साल 25 केंद्र खोलने की योजना है। इससे 25 हजार युवकों को हर साल रोजगार मिलेगा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed