Delhi Budget 2023: सेहत-शिक्षा के लिए ज्यादा फंड मिलने के आसार, दिल्ली सरकार कल पेश करेगी बजट
दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लीनिक में जांच की संख्या 250 से बढ़ाकर 450 करने का विचार कर रही हैं। वहीं, एक्सीलेंस स्कूल की संख्या अगले साल तक 46 की जाएगी। इसके लिए दिल्ली सरकार बजट में विशेष प्रावधान कर सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में शुरू किए गए डॉ. आंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एसओएसई) व मोहल्ला क्लीनिक में जांच की संख्या बढ़ सकती है। इससे दिल्ली के अतिरिक्त छात्रों को बेहतर स्कूल में पढ़ने का मौका मिलेगा, वहीं मोहल्ला क्लीनिक में उपचार करवा रहे मरीजों को अतिरिक्त जांच के लिए बड़े अस्पताल का रुख नहीं करना होगा। दरअसल दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लीनिक में जांच की संख्या 250 से बढ़ाकर 450 करने का विचार कर रही हैं। वहीं, एक्सीलेंस स्कूल की संख्या अगले साल तक 46 की जाएगी। इसके लिए दिल्ली सरकार बजट में विशेष प्रावधान कर सकती है।
केजरीवाल सरकार 21 मार्च को 2023-24 का बजट पेश करेगी। इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य को सबसे अधिक बजट मिलने का अनुमान है। दिल्ली सरकार के सूत्रों की मानें तो डॉ. आंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एसओएसई) की संख्या अगले साल तक बढ़ाकर 46 करेगी। इन स्कूलों में दस हजार बच्चे पढ़ सकेंगे। 2021 में शुरू हुए इन स्कूलों की संख्या 20 थी। इसके अलावा दिल्ली सरकार के स्कूलों के सभी शिक्षकों (नियमित, अतिथि और संविदा सहित), उप प्रधानाचार्यों और प्रधानाचार्यों को नए टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। दिल्ली सरकार दिल्ली नगर निगम के स्कूलों को सुधारने के लिए भी प्रयास करेगी। एमसीडी के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के बुनियादी कौशल में सुधार के लिए सरकार एमसीडी में अपने फीडर स्कूलों के साथ मिलकर काम करेगी।
मिलेगी निशुल्क जांच की सुविधा
दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों में मिल रही निशुल्क जांच की सुविधा को बढ़ा कर 250 से 450 किया जाएगा। इससे दिल्ली के हजारों लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा दिल्ली के अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की संख्या 14,200 से बढ़ाकर 30 हजार करने के लिए व्यापक विस्तार योजना पर काम चल रहा है। दिल्ली सरकार के नौ नए अस्पतालों का निर्माण चल रहा है। इनमें से चार अस्पताल का उद्घाटन अगले साल होगा। जबकि चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, जीटीबी सहित 15 मौजूदा अस्पतालों में विस्तार भी मिशन मोड में किया जा रहा है।