फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi budget 2018-19: know list of gifts given by kejriwal government to delhiites

दिल्ली बजट 2018-19: जानें केजरीवाल सरकार के तीसरे बजट किसको क्या मिला

Thu, 22 Mar 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
delhi budget 2018-19: know list of gifts given by kejriwal government to delhiites
delhi budget - फोटो : सोशल मीडिया
आज दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट विधानसभा में पेश किया। मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य पर बजट का 11.3 फीसदी खर्च किया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सिसोदिया ने बताया कि सरकार का इस बार का बजट राजधानी की आबोहवा दुरुस्त करने पर केंद्रित है। इसके तहत सरकार ने 26 सूत्रीय ग्रीन बजट जारी किया है। 
विज्ञापन


वहीं सिसोदिया ने ये भी बताया कि इस बार सरकार का बजट डेढ़ गुना बढ़ गया है। इस बार केजरीवाल सरकार 53 हजार करोड़ का बजट लाई है। इसमें से 42,000 करोड़ राजस्व से मिलेगा। पढ़ें दिल्ली सरकार के बजट में प्रस्तावित सौगातें-
विज्ञापन
विज्ञापन


-दिल्लीवालों को 1000 इलेक्ट्रिक बस का तोहफा
-शिक्षा के लिए 13997 करोड़ का बजट।
-क्लासों में लगेंगे 1.20 लाख सीसीटीवी कैमरे। स्कूल गए बच्चों को अभिभावक इंटरनेट से घर बैठे भी देख सकेंगे।
-5 साल में 500 से अधिक स्टार्टअप शुरू करवाने का टारगेट।
-सामाजिक सुरक्षा कल्याण के लिए 5000 करोड़ से ज्यादा का प्रस्ताव।
-लाडली योडना के तहत पिछड़ा वर्ग के लिए 18 साल की लड़कियों के लिए नई योजना, 1182 करोड़ का बजट अलॉट।
-सीनियर सिटिजेन के लिए मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना की शुरुआत। सरकार उठाएगी सारा खर्च जिसमें बीमा भी शामिल है।
-मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा शुरू की जाएगी, यहां आंख, कान का इलाज मुख्यत: होगा।
-झुग्गी में रहने वालों के लिए टॉयलेट बनवाने के लिए 3106 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया है।
-25 नए विश्वस्तरीय स्किल सेंटर खोले जाएंगे।
-लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए 905 इलेक्ट्रिक व्हीकल देने का प्रस्ताव।
-बल्क वॉटर मीटर लगाए जाएंगे।
-डीटीयू में सीटों की संख्या बढ़ाई गईं है।
-खेलों में बढ़ावा देने के लिए 2000 करोड़ का प्रस्ताव।
- जन स्वास्थ्य समिति का गठन कर उसे 50 करोड़ के बजट का प्रस्ताव।
-दिल्ली में होने वाली किसी भी तरह की सड़क दुर्घटना, आग लगने से जल जाने और एसिड अटैक सर्वाइवरों के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।
-अस्पतालों के निर्माण और नवीनिकरण के लिए 450 करोड़ रुपए।
-पॉली क्लिनिक और मोहल्ला क्लिनिक के लिए 403 करोड़ का बजट।
-बच्चों के लिए हैप्पीनेस प्रोग्राम और पैरेट्स के लिए भी वर्कशॉप आयोजित किया जाएगा।
-बच्चियों की सेल्फ-डिफेंस की ट्रेनिंग के लिए 10 करोड़।
-1 से आठवीं क्लास के बच्चों के लिए मिशन बुनियाद की शुरूआत की जाएगी। एसएससी को किताबों के लिए 5 लाख का अतिरिक्त फंड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed