{"_id":"66ef62ce7d290b50d10414f8","slug":"delhi-bmw-jumped-red-light-and-collided-with-an-auto-elderly-person-killed-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : बीएमडब्ल्यू ने रेड लाइट जंप कर मारी टक्कर, ऑटो में सवार बुजुर्ग की जान गई... कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : बीएमडब्ल्यू ने रेड लाइट जंप कर मारी टक्कर, ऑटो में सवार बुजुर्ग की जान गई... कई घायल
Sun, 22 Sep 2024 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:51 AM IST
सार
घायलों में बुजुर्ग सच्चिदानंद की बृहस्पतिवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हिट एंड रन की धारा में मामला दर्ज कर गाजियाबाद निवासी कार चालक नितिन कोहली को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के तिलक मार्ग इलाके में 12 सितंबर की सुबह तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने रेड लाइट जंप कर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में बुजुर्ग सच्चिदानंद की बृहस्पतिवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हिट एंड रन की धारा में मामला दर्ज कर गाजियाबाद निवासी कार चालक नितिन कोहली को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे सिकंदरा-मथुरा रोड चौराहे के पास हादसे की सूचना मिली थी। पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि वह सपरिवार संगम विहार इलाके में रहता है।
विज्ञापन
हादसे के समय वह पिता सच्चिदानंद, पत्नी कुमारी सलमा और बेटे यश राज व हंस राज के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ऑटो में संगम विहार जा रहा था। जब ऑटो मथुरा रोड चौराहे पर पहुंचा तो तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने रेड लाइट जंप करते हुए ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
ऑटो तीन बार पलटकर काफी दूर जा गिरा। हादसे में ऑटो चालक गया, जबकि बुजुर्ग समेत पांच लोग घायल हो गए। सच्चिदानंद और यश (8) को गंभीर चोटें आईं थीं, जबकि अन्य को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बृहस्पतिवार को सच्चिदानंद की मौत हो गई।
आठ दिन बाद चालक गिरफ्तार, जमानत
आठ दिन बाद पुलिस ने गीता कॉलोनी, गाजियाबाद निवासी कार चालक नितिन कोहली को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से कांगड़ा का रहने वाला है। सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद नितिन ने ऑटो रिक्शा चालक और नीरज से समझौता कर अस्पताल में इलाज कराने में मदद की थी।