{"_id":"61fccbfaf3a80451be454089","slug":"delhi-blood-bank-started-in-rajiv-gandhi-hospital-for-the-first-time-after-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 10 साल बाद पहली बार राजीव गांधी अस्पताल में शुरू हुआ ब्लड बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 10 साल बाद पहली बार राजीव गांधी अस्पताल में शुरू हुआ ब्लड बैंक
Fri, 04 Feb 2022 12:17 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:17 PM IST
सार
दिल्ली के प्रसिद्ध राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में एक बार फिर ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध होने वाली है।
विज्ञापन
ब्लड बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में 10 साल बाद पहली बार ब्लड बैंक शुरू हुआ है। बृहस्पतिवार को अस्पताल की डॉ. छवि गुप्ता ने बताया कि अभी तक उनके अस्पताल में ब्लड स्टोरेज सेंटर ही था लेकिन अब यहां ब्लड बैंक भी शुरू हो चुका है। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
अस्पताल को अब रक्त एकत्रित करने इत्यादि से जुड़ी गतिविधियों का लाइसेंस मिला है। इसी के साथ ही उनके यहां सात रक्तदान भी हुए हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि राजीव गांधी अस्पताल में कई विभाग ऐसे हैं जहां बड़े ऑपरेशन होते हैं। अभी तक यहां बाहर से रक्त लाना पड़ता था और फिर उसकी जांच करनी पड़ती थी लेकिन अब ब्लड बैंक शुरू होने से मरीज को दूसरे अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके अलावा आसपास के अस्पतालों में भी सहायता पहुंचाई जा सकेगी।
विज्ञापन
दरअसल राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल से कुछ ही दूरी पर जीटीबी अस्पताल भी है जहां सालों से ब्लड बैंक संचालित है। हालांकि जीटीबी में मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से यहां दूसरे अस्पतालों का सहयोग कर पाना मुश्किल होता है। ऐसे में राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में ब्लड बैंक शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन