फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Blast sound of the blast shook Delhi, and it was heard for four kilometers

Delhi Blast: धमाके से थर्राई दिल्ली, चार किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज, आईटीओ तक महसूस हुआ झटका, ये बाजार बंद

Mon, 10 Nov 2025 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Nov 2025 11:08 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की सलाह पर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक और चार को अस्थायी रूप से बंद किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी तीव्र थी कि सिविल लाइंस और आईटीओ तक लोगों ने झटका महसूस किया। चांदनी चौक के कारोबारी रमेश गुप्ता ने बताया कि हम दुकान बंद करने ही वाले थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ।

विज्ञापन
Delhi Blast sound of the blast shook Delhi, and it was heard for four kilometers
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल किला के पास सोमवार शाम हुए धमाके की गूंज से दिल्ली सहम गई। इतनी तेज आवाज सुनाई दी कि चार किलोमीटर दूर तक लोग दहशत में आ गए। कई इलाकों में लोगों ने इसे भूकंप या गैस विस्फोट समझकर घरों और दुकानों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हादसे के बाद न सिर्फ पुरानी दिल्ली बल्कि कनॉट प्लेस, दरियागंज, आईटीओ, सिविल लाइंस और जामा मस्जिद इलाकों में भी दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

धमाके के कुछ ही मिनटों में आसपास के इलाकों की बिजली कुछ देर के लिए गुल हो गई। दुकानों के शटर गिरने लगे, और शाम की खरीददारी के बीच लोगों ने अफरा-तफरी में बाजार छोड़ना शुरू कर दिया। कनॉट प्लेस, चांदनी चौक और दरियागंज के कई बाजारों को एहतियातन बंद करवा दिया गया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लाल किले से लेकर राजघाट और दरियागंज तक यातायात रोक दिया।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीओ तक महसूस हुआ झटका
दिल्ली पुलिस की सलाह पर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक और चार को अस्थायी रूप से बंद किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी तीव्र थी कि सिविल लाइंस और आईटीओ तक लोगों ने झटका महसूस किया। चांदनी चौक के कारोबारी रमेश गुप्ता ने बताया कि हम दुकान बंद करने ही वाले थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। पूरा शटर हिल गया। पहले लगा जैसे पास में ट्रांसफार्मर फटा हो, लेकिन कुछ सेकंड में लोगों की चीखें सुनाई देने लगीं।

विज्ञापन

कई जगह टूटे शीशे, मेट्रो सेवाएं रोकी गईं...
विस्फोट की तीव्रता से आसपास की कई दुकानों और घरों के शीशे चटक गए। लाल मंदिर और मेट्रो स्टेशन पर लगे कांच के दरवाजे टूट गए। सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति का आकलन करने के लिए लाल किला, दिल्ली गेट, आईटीओ और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सेवाएं कुछ देर रोक दीं। शाम सात बजे से करीब बीस मिनट तक येलो और वायलेट लाइन पर ट्रेनें धीमी गति से चलीं।

लोगों में दहशत, मोबाइल नेटवर्क ठप...
धमाके के बाद इलाके में मोबाइल नेटवर्क पर अचानक लोड बढ़ गया। लोग अपने घरवालों को फोन करने लगे, जिससे कुछ समय तक कॉल कनेक्ट नहीं हो पा रहे थे। पुलिस को एक घंटे में 200 से अधिक कॉल्स मिलीं, जिनमें ज्यादातर लोग अपने क्षेत्र में आवाज सुनाई देने और झटके महसूस होने की सूचना दे रहे थे।

रात तक मची रही सनसनी...
रात दस बजे तक कई इलाकों में लोगों के बीच चर्चा का विषय सिर्फ एक ही रहा कि इतनी तेज आवाज कहां से आई?” सोशल मीडिया पर भी दिल्लीवासियों ने अपनी लोकेशन से धमाके की गूंज की पुष्टि करते हुए वीडियो साझा किए। हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed