फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP will give more edge to the fight against Corona virus

दिल्ली भाजपा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को और धार देगी, पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Fri, 03 Apr 2020 11:50 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 03 Apr 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi BJP will give more edge to the fight against Corona virus
मनोज तिवारी - फोटो : पीटीआई
दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं पार्षदों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी व संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जरूरतमंद की मदद सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष राजीव बब्बर को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


श्याम जाजू ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को और धार देने की जरूरत है और सभी जरूरतमंदों तक खाने की सामग्री एवं आवश्यक मदद पहुंचायी जानी चाहिए। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह भी कोरोना से लड़ाई में सरकार की मदद के लिए पीएम केयर्स फंड में 100 रुपये का अंशदान करे। कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली के कुल 4 लाख 10 हजार 563 लोगों तक खाद्य सामग्री व भोजन पहुंचाया गया। इस प्रयास को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
कोरोना वायरस से बचाव के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी लोगों को मदद कर रहा है। दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के लोगों को राहत देने के लिए संघ ने 9650530531 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस पर कॉल कर पूर्वोत्तर राज्यों के लोग दवा, खाने पीने का सामान, राशन आदि मदद ले सकते हैं। दिल्ली में 6 से 7 लाख लोग पूर्वोत्तर राज्यों के रहने वाले हैं। हेल्पलाइन सेवा के समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि इस नंबर पर 25 से ज्यादा स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। भाषा संबंधी परेशानी नहीं हो, इसके लिए उसी राज्य के लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 10 डॉक्टर भी हैं, जो हेल्पलाइन नंबर पर लोगोें की सहायता कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed