{"_id":"5c9b9076bdec221465558ec4","slug":"delhi-bjp-want-pm-modi-rally-for-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: पीएम की रैलियों के सहारे प्रचार अभियान को धार देगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: पीएम की रैलियों के सहारे प्रचार अभियान को धार देगी भाजपा
Wed, 27 Mar 2019 08:32 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Mar 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारे अपने लोकसभा के प्रचार अभियान को धार देगी। प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री की चार रैलियों की मांग केंद्रीय इकाई से की है। इसके लिए चार मैदानों की भी पहचान की गई है। इसमें से दो उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र में हैं। बाकी पश्चिमी दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली में हैं। पार्टी को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री की न्यूनतम दो रैलियों का वक्त प्रदेश इकाई को मिल ही जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के मुताबिक, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार रैलियां कराने की प्रदेश इकाई की योजना है। इस बारे में केंद्रीय इकाई को पत्र भी भेज दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कि कम से कम दो रैलियों के लिए प्रधानमंत्री का वक्त मिल जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी का कहना है कि इसके लिए ग्राउंड की पहचान कर ली गई है। इसमें उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी स्थित संत निरंकारी ग्राउंड व शास्त्री पार्क हैं। इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली की महरौली व पश्चिमी दिल्ली के द्वारका की भी पहचान की गई है। अगर रैलियों की संख्या कम होती है तो जरूरत के हिसाब से ग्राउंड का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
मनोज तिवारी का कहना है कि दिल्ली भाजपा ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। यह पूरी तरह से सकारात्मक अभियान है। हालांकि, दिल्ली सरकार की नाकामियों को भी इसमें उजागर किया जाता है।
पार्टी डिजिटल रथ का लेगी सहारा
प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक नियमित प्रचार अभियान के अलावा पार्टी एक डिजिटल रथ तैयार करने की भी योजना है। इसके सहारे भी सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट
पार्टी सूत्र बताते हैं कि अगले एक सप्ताह में दिल्ली के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट आ सकती है। इसमें देरी की वजह दिल्ली में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के संभावित समझौते को बताया जा रहा है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इससे इंकार किया। उनका कहना है कि प्रदेश भाजपा विपक्षी दलों की सियासी रणनीति पर नजर रख रही है। लेकिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा का इससे ताल्लुक नहीं है। पार्टी में उम्मीदवारों को शार्ट लिस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।