फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP leaders took stock of preparations at Chhath Ghat

Delhi: भाजपा नेताओं ने छठ घाट पर तैयारियों का जायजा लिया, केजरीवाल सरकार के दावे पर उठाए सवाल

Fri, 28 Oct 2022 11:42 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 28 Oct 2022 11:42 AM IST
सार

दिल्ली छठ पूजा समिति अध्यक्ष शिवराम पांडे ने कहा कि वे लगभग एक महीने से छठ पूजा के लिए काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें जगह पता नहीं चल पाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक पता नहीं चला है कि इस साल छठ पूजा यमुना के घाट पर होगी कि नहीं।

विज्ञापन
Delhi BJP leaders took stock of preparations at Chhath Ghat
स्प्रे करते दिल्ली जल बोर्ड के कर्मी - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा ने छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार के 25 करोड़ रुपये खर्च करने के दावे पर सवाल उठाया है। कहा है कि ना ही यमुना की सफाई हुई और न ही छठ घाट ही बनकर तैयार हुए, फिर यह पैसा कहां खर्च किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि छठ पर्व को लेकर सरकार की न ही किसी तरह की तैयारियां हैं और न ही यमुना की सफाई हुई। बाकी दावों की तरह ही उनका यह दांव भी फेल साबित हो चुका है। आईटीओ छठ पूजा घाट का निरीक्षण पहुंचे गुप्ता व नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि हर साल की तरह एक बार फिर यमुना की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पुरानी स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल आठ साल पहले जो बात कहते थे कि यमुना में डुबकी लगाएंगे, वह आज भी दोहरा रहे है। केंद्र की मोदी सरकार ने 2,419 करोड़ रुपये एसटीपी प्लांट लगाने के लिए दिया है। इसकी चर्चा तो चुनावी राज्यों में करते हैं लेकिन दिल्ली में जहरीले पानी में आस्था के महापर्व पर लोग डुबकी लगाने को मजबूर है। छठ समिति से जुड़े एस राहुल ने कहा कि शुक्रवार से छठ पूजा की शुरुआत हो रही है, लेकिन सरकार की तरफ से न तो घाटों की सफाई हुई है और न ही यमुना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दिल्ली छठ पूजा समिति अध्यक्ष शिवराम पांडे ने कहा कि वे लगभग एक महीने से छठ पूजा के लिए काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें जगह पता नहीं चल पाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक पता नहीं चला है कि इस साल छठ पूजा यमुना के घाट पर होगी कि नहीं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि छठ पूजा यमुना के घाट पर होगी लेकिन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसकी अनुमति नहीं दी। हमें बुधवार को अनुमति मिल गई है लेकिन अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। दो दलों की राजनीति में यूपी और बिहार के लोग और छठ पूजा फंस गई है। उन्होंने कहा कि वे 1984 से आईटीओ यमुना घाट पर छठ पूजा करते आ रहे हैं।

झाग खत्म करने के लिए जल बोर्ड ने किया स्प्रे

छठ पर्व से पहले यमुना नदी में झाग आने पर उसे खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने शुक्रवार को केमिकल का स्प्रे कराया। कालिंदीकुंज में घाटों पर छठ पूजा काफी जोर-शोर से की जाती है। वहां जल बोर्ड के कर्मी नाव से केमिकल का स्प्रे करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed