फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP leader and rti activist zulfikar qureshi murdered while on his way to mosque son stabbed brutally

दिल्लीः भाजपा नेता व आरटीआई कार्यकर्ता जुल्फिकार कुरैशी की गोली मारकर हत्या, बेटे की भी मौत

Mon, 23 Nov 2020 11:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 Nov 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Delhi BJP leader and rti activist zulfikar qureshi murdered while on his way to mosque son stabbed brutally
भाजपा नेता व आरटीआई कार्यकर्ता जुल्फिकार कुरेशी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के थाना नंद नगरी इलाके के सुंदर नगरी में भाजपा नेता व आरटीआई कार्यकर्ता जुल्फिकार कुरैशी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं उनके साथ जा रहे बेटे को पर भी चाकू से कई वार किए, जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जुल्फिकार सुबह ओ ब्लाक सुंदर नगरी स्थित मस्जिद में अपने बेटे जांबाज कुरैशी के साथ नमाज पढ़कर लौट रहे थे। उसी वक्त रास्ते में बदमाशों ने मस्जिद के बाहर जुल्फिकार कुरैशी को गोली मारी दी।
विज्ञापन


वहीं बदमाशों ने जुल्फिकार कुरैशी के बेटे को भी चाकू मारे जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल बेटे को पुलिस ने स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने पुलिस को अपने बयान में तीन आरोपियों के नाम बताए हैं। नंद नगरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय लोगों की मानें तो हमलावर पहले से ही घात लगाए बैठे थे, जैसे ही पिता-पुत्र वहां पहुंचे उन पर हमला कर दिया गया। जुल्फिकार पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। पुलिस की ओर से उन्हें एक पीएसओ भी मिला हुआ है, वारदात के वक्त वह साथ नहीं था। जुल्फिकार भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा व संघ से जुड़े इंद्रेश कुमार के हिमालय परिवार से जुड़े हुए थे। 

जुल्फिकार कई माफिया और मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ मुहिम चला रहे थे। हालांकि उनकी हत्या किस वजह से हुई यह अभी स्पष्ट नहीं है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed