{"_id":"5e987e4e8ebc3e7739220df0","slug":"delhi-bjp-launch-helpline-number-for-food-facility-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, जरूरतमंद भोजन की समस्या के लिए करें कॉल या मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, जरूरतमंद भोजन की समस्या के लिए करें कॉल या मैसेज
Thu, 16 Apr 2020 09:18 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरतमंदों की सहायता के लिए दिल्ली भाजपा ने एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर 9625799844 जरूरतमंद लोग भोजन की समस्या से अवगत करा सकते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि फीड द नीडी योजना के तहत जरूरतमंदों को भोजना कराने के साथ उन्हें सूखा राशन भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए दिल्ली में 100 से ज्यादा जगहों पर सामूहिक रसोई बनाई गई है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन लगभग दो लाख से ज्यादा लोगों को भोजन दिया जा रहा है। दिल्ली में रह रहे गरीब मजदूर व हर जरूरतमंद लोगों को खाने के साथ-साथ मोदी किट भी बांटा जा रहा है। इसी प्रकार लाखों लोगों को सेनिटाइजर, फेसमास्क, ग्लव्स और साबुन बांटी जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा ने दावा किया है कि लॉकडाउन के बाद दिल्ली में 30 लाख 10 हजार 806 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया जा चुका है। को लेकर कॉल या मैसेज के जरिए सूचित कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन द्वारा सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया वह उन्हें खाद्य सामग्री वितरित कर उनका धन्यवाद भी किया गया।
विज्ञापन
उधर, इंडियन पॉलिटिक्ल एक्शन कमेटी (आईपैक) की तरफ से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। 6900869008 पर कॉल कर जरूरतमंद मदद मांग सकेंगे। इस संस्था की तरफ से भी सबकी रसोई के तहत खाना वितरित किया जा रहा है। यह कमेटी दिल्ली समेत 31 शहरों में खाना वितरित कर रही है।