फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP formed a new team

नई टीम में भाजपा 'इन्हें' बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करेगी

Tue, 12 Aug 2014 05:18 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 05:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi BJP formed a new team

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद दिल्ली की प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी बनाने की कवायद तेज हो गई है। पार्टी व संगठन दोनों अपने-अपने स्तर पर प्रदेश पदाधिकारी बनने के दावेदारों की सूची तैयार करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश के नेता भी पदाधिकारी बनने के लिए जोर लगा रहे हैं। सबसे ज्यादा जोर प्रदेश में महामंत्री को लेकर है। इसके बाद उपाध्यक्ष बनने की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि जल्द ही नई टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। उनकी टीम में प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं का क्या करेगी भाजपा

Delhi BJP formed a new team

जहां तक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी की बात है तो आरक्षण के प्रावधान को भी दरकिनार किया जा सकता है। यानी सक्षम महिला कार्यकर्ताओं को 33 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी भी दी जा सकती है। उपाध्याय के मुताबिक उनकी टीम में युवा जोश व अनुभव का सामंजस्य होगा। पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों को भी नई कार्यकारिणी में शामिल किया जा सकता है।

बता दें कि प्रदेश की नई कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए प्रदेश के नेता भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय से लेकर संघ के मुख्यालय तक का दरवाजा  खटखटा रहे है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि कार्यकारिणी में शामिल होने का पैमाना सिफारिश नहीं होगा। प्रतिभावान नेताओं की अनदेखी नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed