फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi bjp chief adesh gupta writes letter to anna hazare request him to come delhi reveal aam aadmi party corruption

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने लिखा अन्ना हजारे को पत्र, कहा- यहां आइए, 'आप' के भ्रष्टाचार के बारे में सबको बताइए

Mon, 24 Aug 2020 03:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Aug 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi bjp chief adesh gupta writes letter to anna hazare request him to come delhi reveal aam aadmi party corruption
anna Hazare

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले अन्ना हजारे को पत्र लिखा है। आदेश गुप्ता ने पत्र में कहा है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है, ये बात आप दिल्ली आकर लोगों को बताएं।

विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि, आपके ही नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी, आज वही पार्टी खुद इसमें लिप्त है। आदेश गुप्ता का यह खत उस वक्त आया है जब कुछ लोगों को फर्जी कंपनी बनाकर आम आदमी पार्टी को दो करोड़ का चंदा देने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने अपने खत में लिखा है, हमें याद है कि 5 अप्रैल 2011 को आपने दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार मिटाने के लिए जनलोकपाल विधेयक की मांग करते हुए तत्कालीन सरकार के खिलाफ आमरण अनशन किया था। आपके इस आंदोलन को दिल्ली समेत देशभर के लाखों लोगों का साथ मिला लेकिन आपके नाम पर कुछ लोगों ने स्वच्छ राजनीति व्यवस्था की वकालत करते हुए आम आदमी पार्टी नामक राजनीतिक दल का गठन किया, चुनाव लड़े और दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल ने गद्दी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश ने यह भी लिखा कि, सरकार बनते ही प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, प्रोफेसर आनंद कुमार, कुमार विश्वास सरीखे लोगों को धकियाते हुए नए चेहरों को लोगों के सामने लाए। सोमनाथ भारती हो या संदीप कुमार, अमानतुल्लाह खान हो या जितेंद्र तोमर नामों की लंबी फेहरिस्त है। झूठे वायदे और झूठे इरादों और सांप्रदायिक राजनीति के बल पर सत्ता में पुनः आने के बाद दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा नियोजित सांप्रदायिक दंगों का दंश झेला है।


आदेश गुप्ता ने आप पर ऐसे ही कई आरोप लगाते हुए अन्ना हजारे से निवदेन किया है कि वह दोबारा दिल्ली आएं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं और भाजपा का साथ इस आंदोलन में दें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed