फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Bike-borne men fire at two transgender women in delhi arrested

मोटरसाइकिल सवार लोगों ने दिल्ली में दो ट्रांसजेंडरों पर चलाई गोली, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 06:41 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 05 Jul 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Bike-borne men fire at two transgender women in delhi arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दिल्ली में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने दो ट्रांसजेंडरों पर गोली चलाई। लेकिन दिल्ली पुलिस का एक सतर्क जवान उनके बचाव के लिए आगे आया और दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान मुकेश  और कपिल के रूप में हुई है। दोनों दक्षिण दिल्ली के मदनगीर के रहने वाले हैं। दोनों को शनिवार को अम्बेडकर नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हमलावरों को दोनों ट्रांसजेंडरों की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य ट्रांसजेंडर ने पिछले साल अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए यह सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार को तब हुई जब दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल कमल प्रकाश हत्या के मामले में पड़ताल कर रहे थे। उन्होंने छतरपुर मार्ग पर भाटिया कलां गांव के पास दो व्यक्तियों को ट्रांसजेंडरों पर गोली चलाते देखा।

अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने पुलिसकर्मी को भी निशाना बनाया, लेकिन उसने आरोपियों की मोटरसाइकिल को धक्का दे दिया जिसके बाद वे सड़क पर गिर गए।

उन्होंने कहा कि हमलावर इसके बाद एक ऑटो में कूदकर बैठ गए और मौके से फरार हो गए। कांस्टेबल ने तत्काल अपने साथियों को इसकी सूचना दी और उन्होंने पीछा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल, एक अन्य पिस्तौल तथा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें पिंकी नामक ट्रांसजेंडर ने शालू और आलिया नामक ट्रांसजेंडर को मारने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी और 20 हजार रुपये का अग्रिम भुगतान किया था।

अधिकारी ने बताया कि पिछले साल शालू को पिंकी के दोस्त गणेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 30 दिन की अंतरिम जमानत मिलने के बाद शालू 30 अप्रैल को जेल से रिहा हुई थी। कोविड-19 लॉकडाउन के कारण उसकी जमानत 45 दिन के लिए बढ़ा दी गई थी ।


पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पिछले साल 20 अप्रैल को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पास गणेश की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान पिंकी और उसका चालक दीपक गोली लगने से घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed