फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi bike borne goons snatched returned woman phone but it was not hers

बदमाशों ने पहले छीना महिला का मोबाइल, फिर लौटाया, जब हाथ में आया तो चकराया सिर

Mon, 22 Jul 2019 04:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 22 Jul 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
delhi bike borne goons snatched returned woman phone but it was not hers
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली में जब एक लड़की का मोबाइल किसी ने छीन लिया तो उसे नहीं लगा था कि उसका मोबाइल कभी इतनी जल्दी वापस मिल पाएगा। लेकिन उसकी खुशी ज्यादा देर नहीं ठहरी जब उसे पता चला कि मोटरसाइकिल सवार छिनैतों ने उसके साथ एक बड़ा बुरा खेल खेला है।

विज्ञापन


दरअसल उत्तरी दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक एचआर का मोबाइल कुछ लोगों ने छीन लिया और कुछ ही देर बाद कुछ बाइक सवार उसे मोबाइल वापस कर गए। लेकिन कुछ ही देर बाद 30 वर्षीय पीड़िता को अहसास हुआ कि ये उसका मोबाइल नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि अब भी इस पीड़िता को उसका मोबाइल मिल सकता है क्योंकि एक राहगीर ने उन लुटेरों का मोबाइल वापस करते समय वीडियो बना लिया था। इस वीडियो में दो लोग मोबाइल वापस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की डिप्टी कमिश्नर विजयंता आर्या ने कहा कि, उक्त वीडियो की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह वारदात शुक्रवार को दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोरोनेशन पार्क के पास हुई थी, जब पीड़िता ई-रिक्शा में किंग्सवे कैंप की ओर जा रही थी। पेशे से एचआर मैनेजर झंडेवालान के एक फर्म में काम करती है और बुराड़ी में रहती है।

पीड़िता ने बताया कि मैंने अपना फोन ई-रिक्शा पर अपने बगल में रखा था कि दो बाइक सवार पीछे से आए और मेरे फोन को ले गए। मैं तुरंत रिक्शे से उतरी और एक कार ड्राइवर की मदद मांगी जो वहीं गुजर रहा था। उस भले कार ड्राइवर ने मुझे बताया कि उसका फोन भी ऐसे ही छिन चुका है और वह मेरा दर्द समझ सकता है।

कार चालक ने उन बदमाशों को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। कार चालक ने बदमाशों से हुई अपनी बातचीत का वीडियो बना लिया था। उसने बदमाशों से कहा कि इस महिला का फोन लौटा दो तुम लोग फंस चुके हो।

इस पर बदमाश महिला का फोन लौटाने पर मजबूर हो गए। लेकिन जब कार चालक महिला का फोन लेकर लौटा तो पता चला कि वह उसका फोन नहीं था। महिला का फोन काला था जबकि बदमाशों ने सफेद फोन लौटाया था। उस फोन में सिमकार्ड भी नहीं था और वह एरोप्लेन मोड में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed