फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Bhubaneswar girl on oxygen support in AIIMS

Delhi : एम्स में भुवनेश्वर की लड़की ऑक्सीजन सपोर्ट पर, हालत गंभीर; डॉक्टरों की टीम सतर्क

Thu, 24 Jul 2025 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 12:31 AM IST
सार

एम्स के बर्न और प्लास्टिक विभाग में लड़की का उपचार जारी है। एम्स में लड़की के गहरे जले घावों की सर्जरी की गई है। अभी वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। 

विज्ञापन
Delhi: Bhubaneswar girl on oxygen support in AIIMS
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट करके एम्स में उपचार के लिए लाई गई 16 वर्षीय लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। एम्स के बर्न और प्लास्टिक विभाग में लड़की का उपचार जारी है। एम्स में लड़की के गहरे जले घावों की सर्जरी की गई है। अभी वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। 

विज्ञापन


लड़की को युवकों द्वारा पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया था जिसमे लड़की 75 फीसदी जल गई थी। एम्स के अनुसार पीड़ित नाबालिग को रविवार को भुवनेश्वर से एयर लिफ्ट करके दिल्ली लाया गया था। गंभीर रूप से जले हुए घावों का पांचवां दिन है। गहरे जले घावों की सर्जरी की गई है। वह वर्तमान में ऑक्सीजन सपोर्ट पर और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उसके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?
घटना बलंगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव में सुबह करीब 9 बजे हुई, जब लड़की अपनी सहेली के घर जा रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसे रोका, उसे जबरन भार्गवी नदी के किनारे ले गए और उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और उसे आग लगा दी।

टनास्थल नुआगोपालपुर बस्ती स्थित उसके घर से लगभग 1.5 किलोमीटर और बलंगा पुलिस स्टेशन से लगभग 5-7 किलोमीटर दूर है। लड़की को आग लगाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और बाद में उसे पिपिली सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एम्स भेज दिया गया।

परिवार की मांग- दोषियों को हो फांसी
परिजनों ने इस दरिंदगी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है। जांच चल रही है। हमें नहीं पता आरोपी कौन हैं, पर लड़की ने उन्हें देखा है। वह बेहतर बता पाएगी। हम चाहते हैं कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।\

सीएम ने जताया था दुख
इस मामले में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बालासोर की घटना के बाद अब पुरी के बालंगा में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की हालत गंभीर है और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उसे इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा जा रहा है। 

जिला प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया
वहीं इस मामले में पुरी के जिलाधिकारी चंचल राणा ने बताया कि जिला प्रशासन इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है और पीड़िता के इलाज के लिए हर संभव आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा, “सीनियर अधिकारी मौके पर भेजे गए हैं। हम चाहते हैं कि बच्ची जल्द ठीक हो। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed