फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi became most polluted city in india after diwali celebrations

दिवाली पर आतिशबाजी से देश का सबसे प्रदूषित शहर बना दिल्ली, पटाखों के शोर में दबा शहर

Tue, 01 Nov 2016 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Nov 2016 07:59 AM IST
विज्ञापन
delhi became most polluted city in india after diwali celebrations
द‌िवाली के बाद सबसे प्रदूष‌ित द‌िल्ली - फोटो : अमर उजाला
दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली की आबोहवा जहरीली हो गई है। सोमवार को राजधानी देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। दूसरे नंबर पर फरीदाबाद रहा। सुबह से दिल्ली/एनसीआर में नुकसानदेह स्मॉग की चादर दिखी। पूरी दिल्ली में हानिकारक रासायनों और धूल कणों (पीएम10 व 2.5) का स्तर मानक से काफी ऊपर रहा। वैज्ञानिकों का मानना है कि पिछली बार की तुलना में मौसमी दशाएं खराब होने से हालात बदतर रहे।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े बताते हैं कि दिवाली पर दिल्ली का वायु प्रदूषण सूचकांक बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। प्रदूषण सूचकांक 445 दर्ज होने के साथ दिल्ली देश की सबसे प्रदूषित शहर बना। जबकि दूसरे नंबर पर फरीदाबाद का सूचकांक 428 था। इसके बाद तीसरा और चौथा नंबर क्रमश: लखनऊ और कानपुर का रहा। माना जाता है कि 300 से ऊपर बहुत घातक माना जाता है।
विज्ञापन


दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीबी) ने दिवाली वाले दिन के प्रदूषकों की औसत मात्रा के आंकड़े जारी किए हैं। 24 घंटों में दिल्ली में पीएम 10 का औसत मानक 100 से कहीं ऊपर 448-939 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के बीच था। सबसे ज्यादा प्रदूषण आनंद विहार में दर्ज किया गया। जबकि पिछले साल यह स्तर 296-778 के बीच था। दूसरी तरफ पीएम 2.5 मानक 60 से बहुत ऊपर 180-440 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। आनंद विहार इस मामले में भी सबसे ऊपर रहा। वहीं, पिछली दिवाली पीएम 2.5 का औसत 184-369 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों के मुताबिक, नाइट्रोजन व सल्फर आक्साइड के साथ दूसरे प्रदूषकों की मात्रा में भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा रही। पिछले तीन साल में इस दिवाली सबसे खतरनाक स्थिति रही।

खराब मौसमी दशाओं ने भी बिगाड़ा मिजाज
सीपीसीबी के मुताबिक, दिवाली के दिन प्रदूषण बढ़ने की बड़ी वजह मौसमी दशाएं रहीं। आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल हवा की रफ्तार 3.4 मी/से की तुलना में इस बार 1.3 मी/से रही। वहीं, मिक्सिंग हाइट 590 से 492 मीटर पहुंच गई। खास बात यह कि दिवाली की रात मिक्सिंग हाइट 152 मीटर पर थी। इसका मिलाजुला असर प्रदूषकों की मात्रा में बढ़ोत्तरी के तौर पर रहा।

वायु प्रदूषण सूचकांक में सबसे खराब आबोहवा वाले पांच शहर

delhi became most polluted city in india after diwali celebrations
द‌िवाली की रोशनी

शहर                    सूचकांक
दिल्ली                    455
फरीदाबाद                428
लखनऊ                422
कानपुर                    401
आगरा                    384

पटाखों से घायल मोर का काटना पड़ा पैर
पटाखों के शोर और चिंगारियों की चपेट में आकर कई जीव घायल हो गए। पटाखों की आवाज से डर कर नोएडा में एक मोर गाड़ी के नीचे आ गया। इससे उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। सेक्टर-94 स्थित सोसायटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनिमल से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-120 से एक शख्स सोमवार सुबह एक मोर को लेकर आया। बताया गया कि मोर पटाखों की शोर से घबराकर कूद रहा था। इसी दौरान एक गाड़ी के नीचे आ गया। चोट इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों को मोर का पैर काटना पड़ा। वहीं पटाखों की चिंगारियों से जले दो कुत्तों को भी इलाज के लिए लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed