बवाना उपचुनाव: 3 बजे तक 35.44% वोटिंग, केजरीवाल की साख दांव पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बवाना विधानसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुके हैं। उपचुनाव के लिए कुल 379 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 96 पोलिंग स्टेशनों को संवेदनशील बताया गया है। इस बार कुल 2.94 लाख मतदाता वोट करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो चुके हैं जो कि शाम को 6 बजे तक चलेगा।
3: 00 PM- तीन बजे तक 35.44 फीसदी हुई वोटिंग।
Delhi: 35.44% voting till 3pm in #BawanaByPoll
— ANI (@ANI) August 23, 2017
1: 00 PM- एक बजे तक बवाना में 27.5 फीसदी मतदान हो चुका है।
11:15 AM- बवाना में मतदान की रफ्तार धीमी रफ्तार, पहले घंटे में सिर्फ 5.7 प्रतिशत वोट पड़े। तीन घंटे में पड़े 17% वोट।
11:10 AM- AAP प्रत्याशी रामचंद्र ने डाला वोट।
11:09 AM- 143 नबर बूथ पर मशीन खराब है। वोटिंग नहीं हो रही।
11:09 AM- 144 बूथ पर भी वोटिंग नहीं हो रही।
11:09 AM- 151 बूथ नम्बर की मशीन में दिक्कत की खबर आई है।
9:20 AM- दो पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने से कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ। लेकिन अब दोबारा मतदान शुरू हो चुके हैं।
#BawanaByPoll Glitches in EVM machines at two polling booths affected polling for a while. Voting has now resumed #Delhi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 23, 2017
बता दें कि दिल्ली की बवाना सीट विधायक वेदप्रकाश के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। यहां आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ता रामचंद्र को उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव के नतीजे 28 अगस्त को आएंगे।
इससे पहले ही मंगलवार को बवाना में मतदाताओं ने वीवीपैट (वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) वाले ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) में वोट डालकर इसके बारे में जाना। दरअसल उत्तरी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बवाना में प्रयोग हो रहे वीवीपैट से लोगों को अवगत कराने के लिए अलग-अलग इलाकों में लोगों को इस मशीन के बारे में जागरूक किया। साथ ही उनसे मॉक पोल भी कराया।
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, बीते चार दिन से दो मशीनें अलग-अलग इलाके में ले जाकर लोगों को इस बारे में जानकारी दी गई। ताकि मतदान वाले दिन यानी 23 अगस्त को किसी को भी इसमें दिक्कत ना आए।
बवाना उपचुनाव में इस बार सभी 379 पोलिंग स्टेशनों पर वीवीपैट वाले ईवीएम का प्रयोग हो रहा है, जिसमें वोट डालने के बाद एक स्लिप निकलेगी। इससे पता चलेगा कि मतदाता का वोट किसे गया है। हालांकि मतदाता स्लिप घर नहीं ले जा सकेंगे।
इन दस्तावेज के साथ डाल सकेंगे वोट
पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी और गैर सरकारी कंपनियों का आई कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, एनपीआर, मनरेगा जॉब कॉर्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड श्रम मंत्रालय की ओर से जारी, पेंशन कागजात फोटो के साथ, आयोग की वोटर स्लिप। यह तभी मान्य होगा जबकि आप का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।
मतदान केंद्रों पर बीजेपी ने लगाई ड्यूटी
बवाना विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने अपने तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र अनुसार जिम्मेदारी सौंपी। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुधवार को मतदान आरंभ होने से पहले मतदान केंद्रों और उनसे जुड़े इलाकों में दस्तक देने का फरमान दिया। इसके अलावा मतदान खत्म होने तक अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ही डटे रहने का आदेश दिया गया है।
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने बवाना इलाके के प्रत्येक मतदान केंद्र का एक प्रभारी बनाया है। यह जिम्मेदारी विधायक एवं पार्षद स्तर के नेता को दी गई है। उनके सहयोग के लिए प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों को लगाया गया है। इसके अलावा अनेक इलाकों के कार्यकर्ता उनके साथ मिलकर घरों से मतदाताओं को निकालने का कार्य करेंगे।