फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly will become India first solar-powered assembly

Delhi: दिल्ली विधानसभा बनेगी भारत की पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली विधानसभा, हर महीने 15 लाख की होगी बचत

Sat, 10 May 2025 08:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 10 May 2025 08:45 PM IST
सार

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना शासन को ग्रीन एनर्जी की ओर लेकर जाएगी। आने वाले दिनों में अन्य विभागों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
Delhi Assembly will become India first solar-powered assembly
दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : दिल्ली विधानसभा

विस्तार

दिल्ली विधानसभा ग्रीन एनर्जी की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है। यहां 12 मई को 500 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे विधानसभा पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलेगी। इसके बाद दिल्ली में भारत की पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली विधानसभा होगी। दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार को सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखी जाएगी। 

विज्ञापन


एलजी वीके सक्सेना और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता इसकी आधारशिला रखेंगे। सीएम रेखा गुप्ता भी इसमें शामिल होंगी। समारोह में उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद भी अतिथि होंगे। इस परियोजना पर किस तरह काम होना है, इस पर चर्चा के लिए विधानसभा में एक बैठक आयोजित की। इसमें बताया गया कि मौजूदा समय में विधानसभा में लगे 200 किलोवाट रूफटॉप प्रणाली को हटाकर नया सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस काम को 45 दिन में पूरा किया जाएगा, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने इसके लिए 60 दिन की समय सीमा तय की है।
विज्ञापन

 
दिल्ली सरकार के विभागों के लिए प्रेरणा: सीएम
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना शासन को ग्रीन एनर्जी की ओर लेकर जाएगी। आने वाले दिनों में अन्य विभागों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। दिल्ली विधानसभा पूरी तरह से सौर ऊर्जा से चलेगी तो हर महीने करीब 15 लाख की बिजली बचत होगी। इससे कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed