फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly speaker has nominated 14 MLAs to represent the Delhi Municipal Corporation

Delhi: विधानसभा अध्यक्ष ने एमसीडी में प्रतिनिधित्व करने के लिए 14 विधायकों को किया नामित, यहां देखें पूरी सूची

Sat, 22 Mar 2025 11:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Mar 2025 11:42 AM IST
विज्ञापन
delhi assembly speaker has nominated 14 MLAs to represent the Delhi Municipal Corporation
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता - फोटो : Youtube/@@DelhiAssemblyTelevision

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एमसीडी में प्रतिनिधित्व करने के लिए 14 विधायकों को नामित किया है। ये विधायक एमसीडी बजट निर्माण, नागरिक प्रशासन और शहरी शासन में सहयोग देंगे। विधायक स्वच्छता, बुनियादी ढांचे के विकास और नगर निगम से जुड़ी चुनौतियों के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे। यह नामांकन नगर निगम अधिनियम के तहत किया गया है। इससे दिल्लीवालों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन


विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि ये विधायक दिल्ली विधानसभा और एमसीडी के बीच समन्वय स्थापित कर नीति निर्माण और नागरिक परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। इनकी विशेषज्ञता निगम सेवाओं को मजबूत करने, शहरी विकास को गति देने, कचरा प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण व सार्वजनिक स्वच्छता जैसी चुनौतियों के समाधान में मददगार होगी। यह पहल विधानसभा की नागरिक प्रशासन को मजबूत करने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और दिल्ली के सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन


नामित विधायक
1. आरके पुरम के विधायक अनिल कुमार शर्मा
2. संगम विहार के विधायक चंदन कुमार चौधरी
3. रोहतास नगर के विधायक जितेंद्र महाजन
4. शकूर बस्ती के विधायक करनैल सिंह
5. नांगलोई जाट के विधायक मनोज कुमार शौकीन
6. नजफगढ़ की विधायक नीलम पहलवान
7. द्वारका के विधायक प्रद्युम्न सिंह राजपूत
8. पटेल नगर के विधायक प्रवेश रत्न पटेल
9. आदर्श नगर के विधायक राज कुमार भाटिया
10. बदरपुर के विधायक राम सिंह नेताजी
11. त्रिलोकपुरी के विधायक रवि कांत
12. शाहदरा के विधायक संजय गोयल
13. गोकलपुर के विधायक सुरेंद्र कुमार
14. जंगपुरा के विधायक तरविंदर सिंह मरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed